फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the heat started haunting even at night, Kurukshetra

अब रात में भी सताने लगी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now the heat started haunting even at night, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिन में कहर ढा रही गर्मी अब रात में भी सताने लगी है। रातें गर्म होने से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। वहीं बीते 15 दिनों में शनिवार को दिन सबसे गर्म रहा है।
गर्मी से सुबह आठ सात बजे ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप से सुबह से ही झुलसाने लगी। सुबह 10 बजे तापमान 39 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका था। सूरज के तेवर को देखते हुए लोग घरों में दुबके रहे। वहीं जिन्हें जरूरी काम से घर से बाहर जाना था उन्होंने धूप से बचने का पूरा प्रबंध किया हुआ था।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 और दो बजे 44 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। तेज गर्मी के चलते शहर में दोपहर में सन्नाटे की स्थिति देखने को मिल रही है। भयंकर गर्मी के चलते अब कूलर और पंखे भी जवाब देने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.04 डिग्री दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से लोगों में घबराहट जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। गर्मी और लू से बचाव के लिए डॉक्टर तेज धूप में बाहर न निकलने व तरल पदार्थ अधिक लेने की सलाह दे रहे हैं। वहीं रात के 11 से 12 बजे के बीच तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। अगर 24 घंटे में सबसे कम तापमान की बात करें तो वह सुबह पांच बजे का 27 डिग्री सेल्सियस है। गर्मी से परेशान लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed