फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the development of village Bir Bartauli will happen, Kurukshetra

अब होगा गांव बीड़ बड़तौली का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now the development of village Bir Bartauli will happen, Kurukshetra
ग्रामीणों को संबोधित करते सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी। सं? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। गांव बीड़ बड़तौली के विकास की राह को आसान बनाने और गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने गांव को गोद लिया है। शनिवार को देर सांय गांव बीड़ बड़तौली के पंचायत घर के सभागार में पूर्व सरपंच और मौजिज लोगों से गांव के विकास, समस्याओं और सरकार की योजनाओं को बताने के उद्देश्य से एडीपीआर डॉ. कुलदीप सैनी पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की गांव को गोद लेने की योजना को विस्तार से बताया और कहा कि गांवों के विकास कार्य और अन्य योजनाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। उनका गोद लेने का उद्देश्य सिर्फ यहीं है कि राज्य सरकार के आदेशानुसार सरकार की तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि लोग इन योजनाओं का फायदा उठा सके और सरकार का योजना बनाने का मकसद भी पूरा हो सके। गांवों में अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी ही नहीं होती, इस जानकारी के अभाव में लोग ऐसी योजनाओं का फायदा नहीं उठा पाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और आमजन के बीच की दूरियों को दूर करने के उद्देश्य से ही सरकार ने अधिकारियों को गांवों को गोद लेने की योजना को शुरू किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव गंगौरी के साथ जमीन की डिवाइडेशन के मामले को रखा और सड़क निमार्ण कार्य की समस्याओं को भी विस्तार से बताया। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामकुमार, पंचायत सचिव फतेह सिंह, जगमाल सिंह, कर्म चंद, राय सिंह, जयपाल, पवन कुमार, सोहन लाल, सुल्तान सिंह, जसमेर व मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed