फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the council will not have to wait for the police to remove encroachment.

Kurukshetra News: अब परिषद को अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं करना पड़ेगा पुलिस का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now the council will not have to wait for the police to remove encroachment.
कुरुक्षेत्र। दुकानदारों के बीच होमगार्ड जवानों के साथ पहुंची नप टीम। स्वयं
कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई करने के लिए अब नगर परिषद को पुलिस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। होमगार्ड जवानों के साथ ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए छह जवान परिषद को मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि ये जवान पांच साल तक परिषद में तैनात रहेंगे। ज्वाइन करने के बाद परिषद ने इन जवानों को फील्ड में भी उतार दिया है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से करीब दो माह पहले हाउस की बैठक में होमगार्ड जवानों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास किया गया था जिसके बाद अब कार्रवाई सिरे चढ़ पाई है। अतिक्रमण हटाने जैसी कार्रवाई करने के लिए परिषद के अभियान अभी तक सफल नहीं हो पा रहे थे। इनके पीछे समय पर पुलिस न मिल पाना भी माना जा रहा है। पिछले सप्ताह भी नप की टीमें लगातार दो दिन सब्जी मंडी से पुलिस के न पहुंचने पर बैरंग लौटती रही।
विज्ञापन

नगर परिषद ईओ राजेश कुमार ने कहा कि होमगार्ड जवानों की परिषद को कड़ी जरूरत महसूस हो रही थी। छह जवान मिल चुके हैं और अब लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed