फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now the amount of congratulations given on marriage and birth of a child in Chhajjupur has been decided.

Kurukshetra News: अब छज्जूपुर में विवाह एवं बच्चा पैदा होने पर दी जाने वाली बधाई की राशि की तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now the amount of congratulations given on marriage and birth of a child in Chhajjupur has been decided.
पिहोवा। ग्राम पंचायत छज्जूपुर में अब विवाह एवं बच्चा पैदा होने पर दी जाने वाली बधाई शर्तों के अनुसार ही मिल सकेगी। किन्नर समाज को बच्चा पैदा होने पर 5100 एवं अन्य समाज के लोगों द्वारा मांग करने पर 1100 रुपये या इससे कम देना पंचायत ने तय किया है, जिसके लिए पंचायत ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पर मुहर लगाई।
विज्ञापन

सरपंच गुरमेहर ने बताया कि तय राशि से अधिक देने वाले पर पंचायती तौर पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बदले उसे गांव के गुरुद्वारा साहिब में 21 हजार रुपये की राशि दान स्वरूप देनी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से गांव से शिकायतें मिल रही थी कि बधाई मांगने वाले किन्नर एवं भांड मराशी ग्रामीणों पर नाजायज दबाव बनाते हैं। यदि कोई मुंह मांगी रकम नहीं देता तो उसके घर के सामने अभद्रता फैलाकर उसे बदनाम किया जाता है। उन्होंने कहा कि गांव में खेतिहर मजदूर तबका भी रहता है। जो मुंह मांगी रकम देने में समर्थ नहीं है। इसलिए पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव डालकर निर्णय लिया है कि एक निश्चित राशि के रूप में ही बधाई दी जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर 21 हजार का जुर्माना गांव के गुरुद्वारा साहिब में दान स्वरूप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed