फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now police personnel will be seen in different uniforms

Kurukshetra News: अब अलग-अलग वर्दी में नजर आएंगे पुलिस के जवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Now police personnel will be seen in different uniforms
कुरुक्षेत्र। अब पुलिस के जवान अलग-अलग वर्दी में नजर आएंगे। थाना, चौकी, कार्यालय और पुलिस लाइन के जवानों की वर्दी में उनके रैंक के आधार पर बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव उनकी कैप (टोपी) और सीटी डोरी में दिखेगा। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में बताया कि जिला पुलिस कार्यालय के साथ थाना व चौकी में तैनात पुलिस के जवानों की वर्दी में फेरबदल किया जा रहा है। अधिकारी व अन्य जवान खाकी वर्दी के रंग से पहचाने जाते थे। अब इसमें बदलाव किया गया। जिला मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों की टोपी के रंग में जहां बदलाव किया है, वहीं कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं। रैंक के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि अब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक व हैड कांस्टेबल, जो लोअर अथवा इंटर स्कूल पास हैं, वे खाकी रंग की बैरेट कैप, पी-कैप व खाकी रंग की सीटी डोर पहनेंगे। हालांकि इसमें जांच अधिकारी शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा लोअर अथवा इंटर स्कूल पास नहीं हैं उनको खाकी रंग की पी-कैप व बैरेट कैप तथा खाकी रंग की सीटी डोरी पहननी होगी। इसके अतिरिक्त लोअर अथवा इंटर पास इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक व हेड कांस्टेबल और अनुसंधानकर्ता केवल काले रंग की बैरेट कैप-पी-कैप व काले रंग की सीटी डोर पहनेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ता के निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं ताकि नागरिकों को बेवजह किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। अक्सर देखने में आता है कि पुलिस विभाग में अनुसंधान (जांच) नहीं करने शक्ति वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को लेकर नागरिक उलझन में रहते हैं। इसलिए पुलिस की वर्दी में बदलाव किए गए हैं ताकि नागरिक आसानी से जांच अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मियों में फर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed