फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now passengers will be able to travel in AC buses on long routes

Kurukshetra News: अब लंबे रूटों पर यात्री कर सकेंगे एसी बसों में सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now passengers will be able to travel in AC buses on long routes
कुरुक्षेत्र। अब रोडवेज की बसों में यात्रियों का सफर आरामदेह होगा। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में वातानुकूलित बसों के शामिल होने का सिलसिला अब शुरू हो गया है। यात्रियों के सफर को आरामदेह बनाया जा सके, इसके उद्देश्य से डिपो के बेड़े में नई वातानुकूलित बस को शामिल किया गया हैं। नौ के करीब एसी बसें जल्द ही डिपो में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


डिपो की ओर से जुलाई माह में दस वातानुकूलित बसों की मांग की गई थी। इसके लिए डिपो के अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को दोपहर बाद वातानुकूलित बस कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो पहुंची, जिसे देखकर रोडवेज कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन



बॉक्स
फोटो 52
दूर का सफर तय करने में होगी सुविधा : नरेश
रोडवेज यूनियन के प्रधान नरेश सरवारा का कहना है कि अब दूर का सफर तय करने में यात्रियों को आराम मिलेगा। वातानुकूलित बस में सफर करने पर यात्रियों को अब गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा और दूर का सफर तय करने में यात्रियों को सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द मिलेगी नौ एसी बसें : बलदेव राज
डिपो ड्यूटी निरीक्षक बलदेव राज का कहना है कि कुरुक्षेत्र डिपो की और से 10 बसों की मांग रोडवेज मुख्यालय से की गई थी, शनिवार को एक वातानुकूलित बस डिपो के बेड़े में शामिल हुई। बस का बीमा और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद चंडीगढ़ रूट पर उतारा जाएगा। वातानुकूलित बस शुरू होने से लंबे सफर पर जाने वाले यात्रियों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed