फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now, old national flags will be replaced across the country and awareness campaigns will also be launched.

Kurukshetra News: अब देशभर में पुराने हो चुके राष्ट्रीय ध्वज बदले जाएंगे, जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now, old national flags will be replaced across the country and awareness campaigns will also be launched.
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से वर्ष 2026 में एक व्यापक राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से शुरुआत करते हुए हरियाणा और उसके बाद पूरे देश में पुराने हो चुके राष्ट्रीय ध्वज एकत्र किए जाएंगे और उन्हें विधिसम्मत, सम्मानजनक व गरिमापूर्ण तरीके से नए स्वरूप में बदला जाएगा, ताकि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल असीम कोहली (सेवानिवृत्त) ने बताया कि वर्तमान में देशभर में स्थापित लगभग 700 विशालकाय तिरंगों में से 200 विशालकाय तिरंगे फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से लगाए गए हैं। फाउंडेशन न केवल राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभा रही है बल्कि उसके संरक्षण, सम्मान और जन-जागरूकता के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय सेमिनार, वर्कशॉप, पदयात्रा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसंवाद जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को तिरंगे के सम्मान, उसके नियमों और राष्ट्रभक्ति के सकारात्मक भाव से जोड़ा जाएगा। इसके बाद यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे हरियाणा प्रदेश और फिर देशभर में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर जनरल कोहली ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद हर घर तिरंगा एक ऐतिहासिक अभियान रहा है जिसके तहत करोड़ों तिरंगे पूरे देश में गर्व के साथ फहराए गए। उत्सवों के बाद कई राष्ट्रीय ध्वज पुराने या क्षतिग्रस्त हो जाते हैं जबकि तिरंगा सदैव सम्मानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed