फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now neither the head nor the member, everyone is compatible

अब न कोई प्रधान न सदस्य, हर कोई संगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Now neither the head nor the member, everyone is compatible
गुरुद्वारा छठी पातशाही में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जगदीश सिंह झींडा। - फोटो : Kurukshetra
एचएसजीपीसी के अध्यक्ष रहे जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि अपने आप को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का प्रधान होने का दावा करने वाले बलजीत सिंह दादूवाल पूरी तरह से दागदार है। अकाल तख्त ने उन्हें बुलाया तो वे कोई जवाब नहीं दे पाएंगे। वे वीरवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरों पर लांछन लगाने से पहले खुद के गिरेबां में भी देख लेना चाहिए। अगर उन्हें अकाल तख्त ने बुलाया तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि संगत के सहयोग और संघर्ष से ही हरियाणा की कमेटी बनी है। उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को होने वाले संगत सम्मान समागम को लेकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है। ये समागम जोरशोर से किया जाएगा, इसमें संगत को भी भाग लेना चाहिए। जिस संगत ने इतना संघर्ष किया है, उन्हें सम्मानित किया जाना हमारा दायित्व है। इस समागम में संगत को पूरे मामले पर विचार भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका मकसद कभी भी प्रधान बनना नहीं रहा है। इतना बड़ा आंदोलन संगत के साथ मिलकर अलग कमेटी के लिए चलाया गया था। यह आंदोलन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सफल हुआ है। यह संगत की ही जीत है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में याचिका हो सकती है साजिश
झींडा ने कहा कि एसजीपीपी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले पर पुर्न विचार याचिका दायर की गई है, इसके पीछे उन्हें साजिश की आशंका है। उन्हें यह भी यकीन है कि इस याचिका का एसजीपीसी को कोई फायदा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत
झींडा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एचएसजीपीसी को लेकर किए जाने वाले हर फैसले का स्वागत है। गत दिवस सरकार की ओर से एडहॉक कमेटी रद्द कर दी गई है। अब न कोई प्रधान है और न ही सदस्य है। हर कोई संगत ही है। अब संगत फैसला करेगी कि गुुरुघरों की सेवा किसे सौंपी जानी है। इसमें भी सरकार आगे जो निर्णय लेगी उसका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed