फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now milk products are being sent abroad: Dharamveer Mirzapur

अब दूध से बने उत्पादों को भेजा जा रहा है विदेशों में : धर्मवीर मिर्जापुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Now milk products are being sent abroad: Dharamveer Mirzapur
कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड एसडीओ कृष्ण कुमार दहिया की एथनोवेटरीनरी चिकित्सा पुस्तक का  विमोचन करते च - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पशुधन विकास बोर्ड ने पशुओं के दूध में शुद्धता और ब्यांत पर बछड़ी या कटड़ी ही पैदा करने के लिए नई तकनीक ईजाद की है और इसको तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हिसार में लैब स्थापित की जा रही है। इस लैब से पशुपालकों को किफायती दरों पर सीमेन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब दूध से बने उत्पादों को विदेशों में भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में पशुपालकों के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से हर साल अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह दिन 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने रिटायर्ड एसडीओ कृष्ण कुमार दहिया की एथनोवेटरीनरी चिकित्सा पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक से पशुपालक अपने पशुओं का पारंपरिक विधि से उपचार कर सकेगा। चेयरमैन ने कार्यक्रम में पहुंचे रिटायर्ड डॉक्टरों से विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि डाक्टर कभी पुराना नहीं होता, वो हमेशा ही ताजगी के साथ कार्य करता है।
विज्ञापन


चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग इस वर्ष भोजन एवं स्वास्थ्य संरक्षण थीम पर काम करते हुए प्रदेश के हर व्यक्ति की थाली तक शुद्ध दूध व भोजन पहुंचाना सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी डेयरी विकास की अनेक योजनाओं को लागू करके पशुपालकों को लाभ पहुंचा रहे हैं। इससे प्रदेश के पशुओं की कई नस्लों ने विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जिले में पशुपालन व डेयरी विभाग की ओर से गांवों में शिविर लगाकर पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा। इन शिविरों में उन्हें लू से पशुओं को बचाने के उपाय, विभिन्न बीमारियों से लक्षण व बचाव के उपाय बताए जाएंगे। इस मौके पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के एसडीओ विकास शर्मा, रिटायर्ड उप निदेशक डा. राजबीर वत्स, वेटनरी सर्जन डा. प्रवीन, मुल्तान सिंह, रिटायर्ड एसडीओ कृष्ण कुमार दहिया, रिटायर्ड बीएलईओ कर्मबीर, सरोज दहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड एसडीओ कृष्ण कुमार दहिया की एथनोवेटरीनरी चिकित्सा पुस्तक का  विमोचन करते च

कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड एसडीओ कृष्ण कुमार दहिया की एथनोवेटरीनरी चिकित्सा पुस्तक का  विमोचन करते च- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed