फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now meet Sonia? Pensioner

अब सोनिया से मिलेंगे पेंशनर

Mon, 21 Jul 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 21 Jul 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Now meet Sonia? Pensioner
हरियाणा गवर्नमेंट पेंशनर्स यूनाईटेड फ्रंट की बैठक प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कृष्णा धाम के सभागार में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा के सभी पेंशनर्स अब सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की शिकायत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे।
विज्ञापन


वे भी मुख्यमंत्री हुड्डा को पेंशनर्स की मांगों को लागू करवाने में असफल हुई तो सभी पेंशनर्स कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध प्रत्यक्ष रूप से करेंगे।

इसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सोनिया गांधी से दस दिन में समय दिए जाने का अनुरोध किया जाएगा। अगर समय न मिला तो 2 अगस्त के बाद बैठक करके मुख्यमंत्री के खिलाफ संघर्ष की घोषणा की जाएगी। जिसमें प्रदर्शन, धरने व रैलियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


राज्य महासचिव डीएस भारद्वाज व प्रेस सचिव नवल किशोर नवल ने बताया कि 2 अगस्त तक सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री हुड्डा पेंशनर्स की मांगों के बारे में फैसला नहीं ले पाए तो 5 अगस्त को कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय पर जिले के सभी पेंशनर्स धरना देकर आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में केयू कुटा के पूर्व अध्यक्ष डा. ईश्वर सिंह चौहान, केयू पेंशनर्स यूनियन अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, कस्तूरी लाल शर्मा, पूर्ण सिंह, मेघराज सैनी, रामचंद गुप्ता, रामलाल शर्मा, चंदन राम शर्मा, महेंद्र सिंह जागलान, जसवंत राय, प्रोफेसर हरि सिंह व सत प्रकाश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed