फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Mahabharata will be shown with 3D technology in Kurukshetra Panorama, thrill will increase among tourists.

Kurukshetra News: अब कुरुक्षेत्र पैनोरमा में थ्री डी तकनीक से दिखाई जाएगी महाभारत, पर्यटकों में बढ़ेगा रोमांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Now Mahabharata will be shown with 3D technology in Kurukshetra Panorama, thrill will increase among tourists.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में आने वाले पर्यटकों व स्कूली बच्चे अत्याधुनिक तकनीक थ्री डी मूवी के जरिए महाभारत देख सकेंगे, जिससे उनका रोमांच और बढ़ेगा। पैनोरमा प्रशासन ने इसके लिए महाभारत पर आधारित फिल्म तैयार करवाई है, जिसे अगले कुछ दिनों में ही इसे दिखाया जाने लगेगा। करीब 15 मिनट की इस फिल्म में महाभारत के खास प्रसंगों को दर्शाया गया है ताकि इसे देखने वाले पर्यटकों को संदेश भी मिले।
विज्ञापन

इस फिल्म में गुरु द्रोणाचार्य से अर्जुन शिक्षा ले रहे हैं, उनके मछली की आंख पर निशाना साधने से लेकर भीष्म पितामह, द्रोपदी व अन्य पात्रों से संबंधित घटना आधारित दृश्य भी फिल्म में दिखाए गए हैं। गुरु-शिष्य के संबंध के साथ-साथ नारी प्रतिष्ठा, किसी कार्य के लिए संपूर्ण भावना जैसे संदेश भी इसके जरिए दिए गए हैं। बता दें कि कुरुक्षेत्र पैनोरमा में पहले भी ऊपरी भाग में महाभारत थीम पर आधारित गैलरी बनाई गई है, जिसे देखने पर पर्यटकों को युद्ध के मैदान के बीच ही खड़े होने का एहसास होता है। पैनोरमा में हर रोज करीब तीन से चार हजार पर्यटक पहुंचते हैं तो वहीं स्कूली बच्चों के लिए यह खास आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन



थ्री डी तकनीक पर बनी फिल्म का अपना ही रोमांच : सोनी
पैनोरमा के प्रभारी सुरेश सोनी का कहना है कि थ्री डी तकनीक पर बनी फिल्म देखने का अलग ही रोमांच होता है। महाभारत थीम पर तैयार करवाई गई फिल्म भी इसी तकनीक पर है। इसे देख पर्यटकों में जहां कई प्रकार के खास संदेश जाएंगे तो वहीं इससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे पहले भी यहां संदेशपरक फिल्में लगातार दिखाई जाती है। स्कूली बच्चों के लिए पैनोरमा बड़ा केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed