फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Kurukshetra Development Board will increase participation of social and religious organizations.

Kurukshetra News: अब सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर भागीदारी बढ़ाएगा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now Kurukshetra Development Board will increase participation of social and religious organizations.
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर। संवाद - फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र उत्सव से शुरू हुआ गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। श्री जयराम आश्रम, गीता धाम सहित अन्य संस्थाओं की ओर से शुरू किए गए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुके इस महोत्सव में फिर से सामाजिक संस्थाओं की महत्ता दिखाई देने लगी है। इस बार 5 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होने वाले महोत्सव में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका और भी बढ़ेगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने अभी से ही प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार सद्भावना यात्रा निकाली गई थी। गीता के 18 अध्यायों पर आधारित रही इस यात्रा में लंबे अंतराल के बाद सामाजिक संस्थाओं की सार्थक भूमिका दिखाई दी थी। यह यात्रा संस्थाओं की ओर से ही निकाली गई थी। इसके साथ ही महोत्सव का शुभारंभ भी माना गया। इस बार संस्थाओं की यह भागीदारी और भी बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ब्रह्मसरोवर महाआरती में भी दिखेगी भागीदारी



सद्भावना यात्रा के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों के अलावा महाआरती में भी सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए दिन के अनुसार सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी तय किए जाने पर विचार किया जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी महोत्सव में भागीदारी के लिए इस बार भी भरपूर उत्साह दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह होगी सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक : उपेंद्र



केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि यह महोत्सव केडीबी व सरकार का न होकर आम जन का बने, यही प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भी यही आह्वान कर रहे हैं कि महोत्सव में आम जन के साथ सामाजिक संस्थाओं की महत्ता अधिक रहे। सभी मिलकर यह आयोजन करें। इसी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सप्ताह ही सामाजिक संस्थाओं के साथ बोर्ड की ओर से बैठक की जानी है जिसमें महोत्सव के लिए विस्तार से रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर। संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर। संवाद- फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed