फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now four electric buses will be available for pilgrimage.

Kurukshetra News: अब तीर्थों के दर्शन के लिए मिलेंगी चार इलेक्ट्रिक बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now four electric buses will be available for pilgrimage.
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के तीर्थ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की राह अब आसान होने वाली है। उन्हें इलेक्ट्रिक बसों में सवार होकर तीर्थों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से चार इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बोर्ड को न केवल सभी बसें मिल चुकी हैं बल्कि इन्हें चलाने के लिए रूट प्लान सहित पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। दिवाली के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी इन बसों को हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से तैयार किए गए खाके के अनुसार ये बसें पिपली बस अड्डे से शुरू होंगी, जहां हर 20 मिनट बाद श्रद्धालुओं को बस सेवा मिल पाएगी। शुरुआत में श्रद्धालुओं को धर्मनगरी के 18 तीर्थों के दर्शन करवाने के लिए ये बसें चलाई जाएंगी जबकि बाद में इनके रूट बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड पिछले करीब दो साल से इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रयास कर रहा है। एक साल पहले राज्यपाल व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में इन दोनों बसों को चलाने के लिए मंजूरी दी थी। बोर्ड के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बसों की चार्जिंग की थी लेकिन रोडवेज विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र डिपो परिसर में लगाए गए चार्जिंग प्वाइंट के बाद इन बसों का संचालन बोर्ड के लिए भी आसान हो गया है। 100 रुपये देकर पूरे दिन का सफर : बोर्ड की ओर से प्राथमिक तौर पर तैयार किए गए खाके के अनुसार इन बसों का किराया भी तय कर दिया गया है। पूरे दिन का सफर 100 रुपये व आधे दिन का सफर 50 रुपये देकर किया जा सकेगा। इसके अलावा सामान्य टिकट भी रहेगी। इन बसों में सामान्य यात्री भी सफर कर सकेंगे। पहले भी करीब दो माह से दो बसें चलाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का दृश्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का दृश्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का दृश्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed