{"_id":"648e0d72e36517fe230e81e8","slug":"now-farmers-will-be-able-to-plant-vegetables-by-machine-kurukshetra-news-c-18-1-151472-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब किसान मशीन से लगा सकेंगे सब्जियों की पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब किसान मशीन से लगा सकेंगे सब्जियों की पौध
Sun, 18 Jun 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के यूआईईटी मैकेनिकल विभाग के बीटेक तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों ने खेतों में सब्जियों की पौध लगाते समय किसानों को आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए कदम उठाया है। इसके लिए उन्होंने एक ऐसी मल्टी वेजिटेबल ट्रांस प्लांटर मशीन ईजाद की है, जिससे मिर्ची, टमाटर, बैंगन की पौध को किसान अपनी इच्छा अनुसार लगा सकेगा।
यह मशीन सब्जी उत्पादक किसानों के लिए बेहद कारगर मानी जा रही है। शोधार्थियों व विभाग के शिक्षकों की मानें तो अभी तक ऐसी मशीन नहीं थी और मजदूरों पर ही किसानों को निर्भर रहना पड़ता था। इससे समय व धन की लागत भी अधिक आती थी। तीन माह तक कड़ी मेहनत कर यह मशीन ईजाद की गई तो केयू के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मशीन को मैकेनिकल विभाग के 19 छात्रों ने मिलकर अपने शिक्षकों की देखरेख में दिन-रात एक कर तीन महीने में बनाया है। वहीं, 81 हजार रुपये लागत आई है। अब विभाग इस मशीन का पेटेंट कराने की तैयारी में जुटा है। मशीन को बनाने में पंकज जांगड़ा, मेघा महेंद्रु, हर्ष कौशिक, पंकज धानेकर, प्रवीण, अलोक, मोहित, साहिल, दीपक, अमन, दीक्षा, साक्षी, भव्यम, कुलश्रेष्ठ, अरुणेश, गौरांश, हर्षिता, तेजस, शगुन की भूमिका रही।
विज्ञापन
मशीन ऐसे करती हैं काम
मल्टी वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर मशीन में पौधे रखने के लिए ट्रे बनाई गई है, जिसमें एक साथ 400 पौधों को रखा जा सकता है। मशीन रोटर के जरिए पौधों को ड्रॉप करती हैं, सोयल कवरिंग मेकनिजम जो कि इसको कवर करती रहती हैं, जिससे मनचाही दूरी और फासले पर पौध को लगाया जा सकता हैं। यह मशीन पांच, 10 और 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार्य करती हैं।
जल्द कराया जाएगा पेटेंट
डॉ. अहलावत मैकेनिकल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विशाल अहलावत ने बताया कि विभाग के 19 छात्रों की टीम ने मिलकर मल्टी वेजिटेबल ट्रांस प्लांटर मशीन तैयार की हैं। इसमें शिक्षक डॉ. संजय काजल, डॉ. सुनील नैंन, उपेंद्र ढुल और डॉ. अनुराधा का विशेष योगदान रहा है। इसका जल्द पेटेंट कराने की तैयारी की जा रही है।