फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now efforts have started to solve the drinking water problem in rural areas.

Kurukshetra News: अब ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या दूर करने की कवायद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now efforts have started to solve the drinking water problem in rural areas.
कुरुक्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। गांव बारना के लिए ही जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब 54 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार किया है, जिसके तहत पाइप लाइन बदली जाएंगी। विभाग ने यह प्रपोजल मुख्यालय भी भेज दिया है, जहां से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में पेयजल किल्लत काे लेकर ग्रामीण रोष जता चुके हैं तो वहीं यहां आपूर्ति बेहद कम रहने व इसके दुरुपयोग के भी आरोप लग चुके हैं। विभाग की मानें तो करीब छह माह पहले ग्राम पंचायत की ओर से पाइप लाइन बदले जाने के लिए एस्टीमेट विभाग के पास पहुंचा था। विभाग की ओर से इसका सर्वे करवाने के बाद मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन



गांव में पेयजल की किल्लत : दिलबाग
ग्रामीण दिलबाग सिंह का कहना है कि यहां पेयजल की भारी किल्लत चल रही है। पहले ही आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही वहीं पेयजल का दुरुपयोग भी किया जा रहा। इस पर अधिकारियों को भी अवगत कराया गया तो विभाग की टीम भी गांव में पहुंची थी, जिसके बाद इस पर नियंत्रण होने लगा है। उनका कहना है कि गर्मी के बीच पेयजल की मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोपजल की मंजूरी का इंतजार : एसडीओ
विभाग के एसडीओ गुरजिंद्र सिंह का कहना है कि मुख्यालय से प्रपोजल को मंजूरी दिए जाने का इंतजार है, इसके बाद तत्काल ही अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed