फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now children from first to third class will play the roles of Shri Ram, Lakshman and Ravana in schools.

Kurukshetra News: अब स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा के बच्चे निभाएंगे श्रीराम, लक्ष्मण और रावण का किरदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now children from first to third class will play the roles of Shri Ram, Lakshman and Ravana in schools.
कुरुक्षेत्र। मुडां खेड़ा गांव  का प्राइमरी स्कूल।
कुरुक्षेत्र। अब स्कूली बच्चे रामलीला के पात्रों में नजर आएंगे। ये श्रीराम से लेकर रावण तक का किरदार निभाएंगे। जिले के 488 प्राथमिक स्कूलों में पहली बार रामलीला का मंचन होगा, इसके लिए सभी प्राथमिक स्कूलों में तैयारी शुरू कर दी गई है। रामलीला के आयोजन से पहले बच्चों से अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के हर स्कूल में 15 अक्तूबर तक रामलीला का अभ्यास जारी रहेगा और 16 अक्तूबर को हर स्कूल में निपुण मेले के तहत रामलीला का मंचन होगा। रामलीला के पात्रों का किरदार कर विद्यार्थी जहां रामायण से जुड़ी कई अहम जानकारियां हासिल करेंगे तो वहीं रामायण के किरदारों का भी उन्हें अब ज्ञान होगा।
विज्ञापन


रामलीला की बनाना होगा तीन से चार मिनट का वीडियो
जिलेभर में रामलीला के आयोजन के समय तीन से चार मिनट का वीडियो बनाकर ऑनलाइन फेसबुक और हैशटैग निपुण हरियाणा, निपुण रामायण और निपुण एफएलएन पर भेजनी होगी, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आदेश भी जारी किए गए हैं। सभी स्कूलों के शिक्षक रामलीला का वीडियो बनाकर ऑनलाइन भेंजेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






रामायण के मंचन के लिए तैयारी शुरू : डॉ. आशुतोष
एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिलेभर के प्राथमिक स्तर के सभी स्कूलों में पहली बार रामलीला का आयोजन होगा, इसके लिए सभी स्कूलों में जल्द अभ्यास शुरू होगा, जिसमें छोटे बच्चे रामायण के पात्रों में नजर आएंगे। इसके आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही हैं।



रामलीला से बच्चों को मिलेगी बड़ी सीख : विनोद कुमार
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को रामलीला से दूसरों को सम्मान देने, अपने वचनों को पूरा करने, मर्यादा में रहने, कमजोरों की रक्षा करने जैसे गुर मिलेंगे, जो जीवन भर उनके काम आएंगे। वही संवाद बोलना, लिखना, पढ़ना और भाषा के शुद्ध आचरण का ज्ञान भी प्राथमिक स्तर से ही होगा।

कुरुक्षेत्र। मुडां खेड़ा गांव  का प्राइमरी स्कूल।

कुरुक्षेत्र। मुडां खेड़ा गांव  का प्राइमरी स्कूल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed