फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Amrit Kalash Yatra will be taken out in every village and ward to pay homage to the heroes....

Kurukshetra News: वीरों को वंदन करने के लिए अब हर गांव और वार्ड में निकाली जाएगी अमृत कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Now Amrit Kalash Yatra will be taken out in every village and ward to pay homage to the heroes....
कुरुक्षेत्र। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश-मिट्टी को नमन वीरों का वंदन से संबंधित अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के अंतर्गत 30 सितंबर तक गांव स्तर पर और एक अक्तूबर से लेकर 30 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि केंद्रीय संस्कृत मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन तथा युवा मामले की सचिव मीता राजीव लोचन के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश के दूसरे चरण के रूप में अमृत कलश यात्रा का आयोजन करने का शेड्यूल भेजा गया है। इन आदेशों के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह पर गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक वीरों को वंदन करने के उद्देश्य से छोटे और बडे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के साथ कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को साथ जोड़ने का काम किया जाएगा, क्योंकि सरकार का मकसद है कि जिन वीरों की बदौलत देशवासियों को आजादी मिली है। उन वीरों को याद व नमन किया जाए, इससे युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी।
विज्ञापन


बॉक्स
घर से मिट्टी और चावल कलश में किया जाएगा एकत्रित
एडीसी ने कहा कि एक से 13 अक्तूबर तक ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक घर से मिट्टी और चावल कलश में एकत्रित किया जाएगा और सभी को एकत्रित करके कलश यात्रा निकाली जाएगी और इस यात्रा को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलवाई जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एनएसएस, एनवाईकेएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, आंगनवाड़ी कर्मी और अन्य युवा संगठन भाग ले सकेंगे। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नगर परिषद के वार्ड स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed