फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Akshat will reach two lakh houses, hundreds of teams formed for Akshat distribution

Kurukshetra News: अब दो लाख घरों में पहुंचेगा अक्षत, अक्षत वितरण को लेकर बनाई गई सैकड़ों टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now Akshat will reach two lakh houses, hundreds of teams formed for Akshat distribution
कुरुक्षेत्र। अक्षत वितरण अभियान के तहत महंत रोशनपुरी का स्वागत करते विहृप के सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। विश्व हिंदू परिषद की ओर से दो लाख घरों में अक्षत पहुंचाने का अभियान नव वर्ष पर शुरू किया गया। अयोध्या से धर्मनगरी पहुंचे अक्षत को 10 प्रखंडों और 68 खंडों में बनाई गईं 56 बस्तियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई अन्य दलों की सैकड़ों टीमों को जमीन पर उतारा गया है। यह टीमें जिले में लोगों को अक्षत पहुंचाएंगी ओर 22 जनवरी को हर घर को दीवाली की तरह सजाने के लिए जागरूक भी करेंगी। घर पर पहुंच रहे इस अक्षत में भगवान राम की एक फोटो, पीले चावल और निमंत्रण पत्र शामिल है।
विज्ञापन


22 जनवरी को होने वाले भव्य आयोजन के चलते अब शहर के सभी मंदिर भी रोशनी से जगमग करेंगे, इसके लिए 107 मंदिरों के प्रबंधकों की बैठक कर, उसमें मंदिरों को सजाने का फैसला भी लिया गया है। इससे अब मंदिर भी दिपावली की तरह सजे नजर आएंगे।
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि विभिन्न बस्तियों के अंदर अक्षत वितरण बस्ती प्रमुखों द्वारा अपनी टोलियों को धार्मिक अनुष्ठान व पूजनीय विधि से वितरित किए गए। चक्रवर्ती मोहल्ला और रामचंद्र कॉलोनी सहित कई जगहों पर अक्षत पहुंचाया गया। 22 जनवरी को हर घर दीपावली की तरह जगमग होगा साथ ही मंदिरों को भी सजाया जाएगा, इसके लिए मंदिरों के प्रबंधकों के साथ बैठक भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed