{"_id":"6903ca6836930246750cb873","slug":"notice-will-be-issued-to-se-and-xen-if-work-remains-pending-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144591-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार्य लंबित रहने पर एसई और एक्सईएन को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार्य लंबित रहने पर एसई और एक्सईएन को जारी होगा नोटिस
Fri, 31 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा लाडवा में लंबित कार्य रखना पंचायती राज विभाग के एसई व एक्सईएन को भारी पड़ गया। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होगा। यही नहीं तय समय पर विकास कार्य नहीं करवाए गए तो सभी संंबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. साकेत कुमार ने ये आदेश दिए। जिला सचिवालय में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को गंभीरता दिखानी ही होगी।
उन्होंने कहा कि धनौरा जाटान गांव में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। धनौरा जाटान के साथ खैरा और बीड़ कालवा के खेल प्रांगणों पर करीब 20 करोड़ खर्च होंगे। लाडवा सब-डिविजन ऑफिस कॉम्पलेक्स की फाइनेंस बिड आगामी 10 दिनों में खुल जाएगी जिसके लिए टेक्निकल अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद इस कार्य की हाई पावर कमेटी से अनुमति लेनी चाहिए। बाबैन से कोहलापुर गांव तक बनने वाले फोरलेन मार्ग के लिए बिजली की लाइन को बदलने के निर्देश दिए।
डाॅ. साकेत कुमार ने कहा कि लाडवा विधानसभा में 55.41 लाख रुपये से डिगांली गांव में, 52.64 लाख रुपये से बीड कलवा गांव में, 27.15 लाख रुपये से धनानी गांव में, 23.04 लाख रुपये से गुडी गांव में, 70.41 लाख बकाली गांव और 22 लाख रुपये से जोगी माजरा गांव में पीने की पाइपलाइन को बदला जाएगा। पीएचसी बरोट का बचे हुए काम को 30 नवंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सहारनपुर -कुरुक्षेत्र मार्ग के काम को समय सीमा पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही लाडवा से इंद्री मार्ग के कार्य को 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड को सड़कों के रिपेयर वर्क 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बीपीएचयू लाडवा, बाबैन, मथाना, अंटहेडी, मेहरा के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए।