फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Notice issued to four employees who took money in the name of congratulations

Kurukshetra News: बधाई के नाम पर रुपया लेने वाले चार कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to four employees who took money in the name of congratulations
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन ने एलएनजेपी अस्पताल में बधाई के नाम पर रुपये लेने के मामले में चार कर्मियों को नोटिस जारी किया है। आरोप सिद्ध होने पर इन कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवा का स्टॉक और रिकॉर्ड की भी जांच की।
विज्ञापन

दरअसल, एलएनजेपी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में कुछ कर्मचारियों द्वारा लड़के के जन्म की खुशी में बधाई के नाम पर रुपये लेने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ की ओर से चार कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि सीएमओ की ओर से यह प्राथमिक कार्रवाई की गई है। अभी मामले की गहनता से जांच चल रही है। दावा यही किया जा रहा है कि आरोप सिद्ध होने पर कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें कई और कर्मियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ ने एलएनजेपी अस्पताल में विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने सिविल अस्पताल के वार्डों में कुछ स्टाफ नर्सों का ड्यूटी न देना, वार्डों की सफाई व्यवस्था ठीक न होना तथा जच्चा-बच्चा वार्ड से बधाई के नाम पर रुपया लेने के मामले की जांच के लिए निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान वार्डों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई गई। सीएमओ ने उनको निर्देश दिए कि वार्डों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। जहां कहीं भी कमियां है उन्हें ठीक किया जाए। अगर दोबारा निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बताते चलें कि कुछ समय पहले सीएमओ ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग का औचक निरीक्षण किया था। उसमें एक एंबुलेंस कर्मी ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस के जवाब के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जच्चा-बच्चा वार्ड से कुछ कर्मचारियों की ओर से लड़का पैदा होने पर रुपये मांगे जाने की शिकायत की प्राथमिक स्तर पर जांच की गई है इस जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं। इस मामले की तह तक जाने के लिए चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के जवाब के बाद नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और सरकार की हिदायतों के अनुसार सभी मरीजों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से अपील की है कि सभी सेवाभाव से काम करें और पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed