फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Not only Haryana, Kurukshetra has become the heart of the world

हरियाणा ही नहीं विश्व का ह्दय बन चुका है कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Not only Haryana, Kurukshetra has become the heart of the world
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते अजर बेजान के राजदूत असरफ सेफाली। - फोटो : Kurukshetra
धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में विकसित हो चुका है, इसलिए कुरुक्षेत्र हरियाणा ही नहीं पूरे विश्व का हृदय बन चुका है। इस पावन धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों को प्रमोट करना सरकार की बहुत अच्छी सोच है। यह कहना है अजरबैजान के राजदूत अशरफ शेफाली का। उन्होंने हरियाणा के साथ व्यापारिक दृष्टि से पर्यटन, सांस्कृतिक, शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करने की इच्छा जाहिर की। वे सोमवार को केडीबी कार्यालय में बनाए गए मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव जैसे पर्व पर पहुंचना एक बड़ा सौभाग्य है। इस धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश के रूप में बड़ा संदेश दिया, जो आज मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ अजरबैजान व्यापारिक दृष्टि से पर्यटन, सांस्कृतिक, शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करना चाहता है। इसके लिए हरियाणा सरकार से अपील की जाएगी, क्योंकि हरियाणा की धरा के कण-कण में इतिहास छिपा हुआ है। हरियाणा के व्यापारी अगर अजरबैजान में व्यवसाय करना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। उनसे 10 सालों के लिए किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। साथ ही विशेष आर्थिक जोन और दो विशेष कॉरिडोर भी बनाए जा सकते हैं। इन कॉरिडोर के माध्यम से व्यापारिक और पर्यटन की गतिविधियों को सुगम बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed