फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No trace of Sanju who drowned in Markanda river even on the fifth day

Kurukshetra News: मारकंडा में डूबी संजू का पांचवें दिन भी सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
No trace of Sanju who drowned in Markanda river even on the fifth day
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी में 14 सितंबर को डूबी 14 वर्षीय संजू का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। चार दिन तक गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन गुरुवार को सर्च ऑपरेशन नहीं हुआ। संजू के पिता राम बाबू झांसा हेड पर निगरानी रखे रहे। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम शुक्रवार को अंतिम बार सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

प्रगट सिंह ने बताया कि कलसाना से झांसा तक 13 किलोमीटर के दायरे में दो बार सर्च किया गया। नदी में रेत और गड्ढों ने अभियान को जटिल बनाया। कम पानी के कारण नाव चलाना और गोता लगाना मुश्किल रहा। प्रगट सिंह का मानना है कि संजू किसी गहरे गड्ढे में फंस गई है। शुक्रवार को नदी में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना है जिससे तेज बहाव में संजू के ऊपर आने या आगे फंसने की उम्मीद है।
विज्ञापन

संजू कलसाना में अपने मामा के पास रहकर पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। 14 सितंबर को सहेली नीलम के साथ नदी में नहाने गई थी। दोनों डूबने लगीं, जिसमें नीलम को गांव के युवक जितेंद्र ने बचा लिया, लेकिन संजू बह गई। परिजन निराश होकर घर लौट चुके हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन अभियान की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed