फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No relief from scorching heat on light drizzle, Kurukshetra

हल्की बूंदाबांदी पर भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
No relief from scorching heat on light drizzle, Kurukshetra
शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते राहगीर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी ने मंगलवार दोपहर तक पसीना छुड़ाया, लेकिन शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। मौसम बदलता देख जनमानस को भीषण गर्मी से थोड़ी निजात मिलने की उम्मीद जगी। करीब शाम चार बजे धूल भरी तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन मौसम परिवर्तन के बाद गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिली।
मंगलवार का तापमान अधिकतम 43.2 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम परिवर्तन के बाद आगामी दिनों में तीन से पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, वीरवार को 39, शुक्रवार को 41 और शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को चिलचिलाती धूप और दिनभर चलने वाली लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर में बाजारों और व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहने लगा है। दिनभर घरों में दुबके रहने वाले लोग सूरज ढलने के बाद ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed