फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No player got corona test

आज साढ़े 9 बजे जींद व कैथल की बास्केटबॉल टीम दिखाएंगी अपना खेल शौर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
No player got corona test
पहले खेलो हरियाणा की तीन दिवसीय का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 22 जिलों के खिलाड़ी कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। आज इस खेल महाकुंभ का बिगुल बज जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से आए 1978 खिलाड़ी अपने खेल शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। वहीं खेलो हरियाणा में प्रशासन की बड़ी चूक भी सामने आई है। कुरुक्षेत्र पहुंचे किसी भी खिलाड़ी का कोरोना टेस्ट नहीं किया गया है। ऐसे में यह लापरवाही न केवल खिलाड़ी बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भारी पड़ सकती है। सुबह डीसी मुकुल कुमार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। केयू के बास्केटबॉल मैदान में खेलो हरियाणा का पहला मुकाबला पुरुष वर्ग में जींद और कैथल के बीच होगा। दूसरा मुकाबला महिला वर्ग में सोनीपत और फरीदाबाद के बीच खेला जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से पुरुष खिलाड़ियों के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था जाट धर्मशाला में तथा महिला खिलाड़ियों के लिए कृष्णा धाम में की गई है। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने व्यवस्था पर सवाल भी उठाए है। प्रशासन ने उन्हें दोपहर दो बजे तक भी खाना नहीं मिला है। जिन कमरों में उनको ठहराया गया है, उन कमरों के दरवाजे पर कोई ताला नहीं है। उनको खुद ही ताले की व्यवस्था के लिए कहा गया है। वहीं खेलो हरियाणा को लेकर इन अंडर-18 खिलाड़ियों में गजब का जोश व उत्साह देखने का मिल रहा है। उनका कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है, पिछले कई दिन से खेल के मैदान पसीना बहा रहे है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पहुंचे और कुरुक्षेत्र से रवाना हुए किसी भी खिलाड़ी का कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है, जबकि प्रदेश भर से 1978 खिलाड़ी कुरुक्षेत्र पहुंचे है। उन सभी को एक ही जगह पर ठहराया गया है। इससे प्रशासन की चूक साफ नजर आ रही है। मामले को लेकर डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों कोरोना टेस्ट कराने के लिए निर्देश दिए गए थे। हालांकि यह गेम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित कराए जाएंगे। मास्क, सैनिटाइजर व अन्य नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed