फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No clue found about the miscreants who opened fire even after 36 hours

Kurukshetra News: फायरिंग करने वाले बदमाशों का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 14 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
No clue found about the miscreants who opened fire even after 36 hours

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर शुक्रवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शनिवार को शाहाबाद के ठोल रोड स्थित गन्ने के खेतों में दबिश की, जहां से टीम को एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है, जिसे वारदात में प्रयुक्त बाइक से जोड़कर देखा जा रहा है। थाना सदर व शहर, सीआईए की दो टीमें, एसटीएफ अंबाला व करनाल की संयुक्त टीमें आसपास के क्षेत्रों में बदमाशों की पकड़ के लिए 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज अब तक खंगाल चुकी हैं, ताकि नकाबपोश बदमाशों के फरार होने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बदमाशों की कुछ सीसीटीवी फुटेज अपने पास होने का दावा भी किया है।

सीआईए दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस को शक है कि फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स ने इसी बाइक का इस्तेमाल किया था। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से उन्होंने बाइक को गन्ने के खेत में छोड़ दी और आगे फरार हो गए। खेतों में जांच-पड़ताल के दौरान फोरेंसिक सैंपल भी एकत्र किए गए। वहीं हरिनगर निवासी सेंटर संचालक मोहित गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह 11 वर्षों से सेंटर चला रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश सेंटर के बाहर पहुंचे और अचानक चार राउंड गोली चलाईं। इससे मुख्य शीशा चकनाचूर हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। घटना से पहले या बाद में कोई रंगदारी की धमकी या चिट्ठी नहीं मिली। फायरिंग के पीछे मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed