फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT student commits suicide, family suspects murder

Kurukshetra News: एनआईटी छात्र की आत्महत्या का मामला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
NIT student commits suicide, family suspects murder
कुरुक्षेत्र।   पवन कुमार का शव ले जाते परिजन । संवाद
कुरुक्षेत्र। एनआईटी छात्रावास में छात्र की आत्महत्या के मामले में बुधवार को परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई और कार्रवाई न होने पर शव लेने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने एसपी चंद्रमोहन से भी मुलाकात की। परिजन शांत हुए तो देर शाम छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका जिसके बाद परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

पुलिस को इस मामले में छात्र के कमरे से मिली नोटबुक में कुछ लिखा मिला है जिसमें कई छात्रों के नाम हैं। छात्र पवन तृतीय वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स में पढ़ता था, उसके पिता विजेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पवन ने उन्हें 30 मार्च को फोन किया था जिसमें वह घबराया हुआ लग रहा था, वह रो रहा था और विपिन पर पैसे मांगने का आरोप लगा रहा था। इसके बाद परिवार वाले 31 मार्च को सुबह ही नूंह के गांव घासेड़ा से निकल गए।
विज्ञापन

हाथ-पैर मिले नीले, गले में सिर्फ एक गांठ

पिता व अन्य परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने पवन को देखा तो वह खिड़की के जंगले से गला घोंटकर आधा जमीन पर बैठा हुआ था। उसके हाथ-पैर नीले थे जैसे किसी ने उसके साथ मारपीट की हो। पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे का कमरा बाहर से बंद था, जो एक बड़ा सवाल है। अगर कोई आत्महत्या करेगा तो कमरा अंदर से बंद होता है, बाहर से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- खिड़की से लटका था शव



उन्होंने बताया कि जब वे शाम करीब 7:30 बजे एनआईटी पहुंचे तो उनके बेटे के कमरे का ताला लगा हुआ था। इसके बाद उसे फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा। फिर कुछ छात्रों की मदद से खिड़की से देखा तो तीन फीट की खिड़की से ही पवन का शव लटका हुआ मिला।



75 हजार पहले दे चुके : तेजवीर

मृतक छात्र के रिश्तेदार तेजवीर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे को विपिन और निखिल परेशान कर रहे थे। क्रेडिट कार्ड से उसकी पेमेंट निकलवा लेते थे और उससे और पैसों की मांग की जाती थी। इसे लेकर 28 जनवरी 2026 को ही 75 हजार रुपये निखिल को तीन किस्तों में दिए गए थे। इसमें 25,000, 26,720 और 23,280 रुपये शामिल हैं ताकि वे उनके बेटे को परेशान न करें।

आरोप है कि विपिन ने दोबारा 10 हजार रुपये पवन से मांगे और उसे मारने की धमकी देकर क्रेडिट कार्ड से पैसे निकलवा लिए। पिता ने कहा कि उसके बेटे के साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने बताया कि निखिल ने पुलिस के सामने भी धमकी दी कि वे उनके बेटे के जैसा हाल उनका भी कर देंगे।



चार लोगों ने मिलकर ली थी कार : चाचा

पवन के चाचा ने बताया कि इन लड़कों ने एक कार भी ली है जो पवन के नाम पर बताई जा रही है लेकिन पवन ने बताया था कि यह कार उसके दोस्तों ने मिलकर ली थी। इसमें गुलशन का नाम भी सामने आया है।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108 व धारा 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। छात्र की मोबाइल डिलेट की भी छानबीन कर रही है।

कुरुक्षेत्र।   पवन कुमार का शव ले जाते परिजन । संवाद

कुरुक्षेत्र।   पवन कुमार का शव ले जाते परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed