{"_id":"67a66d06f64b752141004e9b","slug":"nit-kurukshetras-non-teaching-staff-union-elections-stuck-for-three-months-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131077-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव तीन महीने से अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का चुनाव तीन महीने से अटका
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र कर्मचारी संघ के चुनाव न होने को लेकर कर्मचारियों में रोष गहराया हुआ है। अब ये मामला जनरल बॉडी कमेटी से अदालत में चला गया है। चार नवंबर 2023 में चुनाव हुए थे। ऐसे में इससे पहले नवंबर 2024 में चुनाव होना था, जिसको लेकर कर्मियों में रोष है।
2024-25 के चुनाव घोषित न करने पर पूर्व महासचिव कुलविंदर सिंह द्वारा जिला रजिस्टर (फर्म एवं समिति) की अदालत में चुनाव करवाने के लिए याचिका डाली गई है, जिसकी दूसरी सुनवाई 17 फरवरी को होगी। इसकी पहली सुनवाई को स्थगित कर दिया गया। कुलविंदर सिंह ने यह भी बताया कि पिछले 50 वर्षों से लगातार हर वर्ष चुनाव होते आ रहे हैं। लेकिन इस वर्ष 2024-25 के लिए चुनाव घोषित न करके वर्तमान प्रधान द्वारा नियमों की अवहेलना की जा रही है, जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप करने के लिए कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा कर्मचारियों के काम न होने के कारण हार के डर से ये चुनाव बार-बार स्थगित किया जा रहा है।
कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए चुनाव में लग रहा समय
वर्तमान प्रधान शिवराज चहल का कहना है कि कई कर्मचारियों की पदोन्नति होने को लेकर जनरल बाॅडी की बैठक में चुनाव को कुछ समय रोकने का निर्णय लिया गया था। कर्मचारियों की पदोन्नति अंतिम चरण में है।