{"_id":"692b5346f71be4b455009f52","slug":"nit-kurukshetra-convocation-today-vice-president-to-confer-degrees-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-146168-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति देंगे उपाधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति देंगे उपाधियां
Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीक्षांत समारोह को लेकर ओएटी में सजाया गया मुख्य मंच। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में 20वें दीक्षांत समारोह का अभ्यास शनिवार को सीनेट हॉल में हुआ। इसमें करीब 800 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दीक्षांत समारोह रविवार को ओपन एयर थिएटर (ओएटी) में आयोजित होगा। इसमें देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन विद्यार्थियों को उपाधियां देंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन तेजस्विनी अनंत कुमार करेंगी, जबकि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी और सांसद नवीन जिंदल विशिष्ट अतिथि होंगे। एनआईटी के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने बताया कि 1494 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 2021 से 2024 बैच तक के बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी शामिल हैं।
समारोह में 36 उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा जबकि बीटेक समग्र टॉपर को विशेष गोल्ड मेडल मिलेगा। विभागों के टॉपर्स, बेस्ट प्रोजेक्ट और अन्य अकादमिक पुरस्कार भी मंच पर ही प्रदान किए जाएंगे। प्रतिष्ठित श्री श्याम सुंदर ढींगरा ओवरऑल टॉपर अवॉर्ड के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के निपुण त्रिपाठी का चयन किया गया है। बेस्ट ऑल-राउंडर अवॉर्ड से पीआईई विभाग से सुव्यश रंजन (लड़के) और कमाक्षी शर्मा (लड़कियां) को सम्मानित किया जाएगा।