फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT convocation ceremony: Faces of students lit up after receiving degrees in traditional attire

एनआईटी दीक्षांत समारोह : पारंपरिक पोशाक में डिग्रियां पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
NIT convocation ceremony: Faces of students lit up after receiving degrees in traditional attire
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के 19वें दीक्षांत समारोह में छात्रा अंकिता सिंह  को डिग्री प्रद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में 19वे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के हाथों डिग्रियां प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विशिष्ट अतिथि एडीए अध्यक्ष एवं भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी रहे। समारोह में 2021-22, 2022-23 और 2023-24 सत्र के बीटेक की 2890, एमटेक 1365 और पीएचडी के 133 विद्यार्थियों ने पारंपरिक पोशाक में डिग्रियां प्राप्त कीं। राज्यपाल के हाथों डिग्रियां प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित कर सफल जीवन के गुर दिए तथा संस्थान से बाहर निकल नए जीवन में कड़ी मेहनत एवं लग्न से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सतीश रेड्डी ने भी विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में नए कार्य कर हर रोज कुछ नया करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, जोकि विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। शोध और विकास के हब भारत देश में युवाओं को अहम योगदान देकर 2047 तक विकसित भारत के मिशन को सफल बनाना होगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत नहीं कर पाए। पूर्व छात्रों में डिग्री लेने के उपरांत भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है। वे अपने शिक्षकों, सीनियर और जूनियर साथियों से मिलकर अपनी यादों को ताजा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मुख्य समन्वयक प्रो. आरके शर्मा 2019 बैच के पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर अवाॅर्ड मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सचिन अग्रवाल ने, महिला वर्ग में सिविल इंजीनियरिंग विभाग की कशिश ने तथा दिव्यांग वर्ग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के दिव्यांश ने 25 हजार रुपये का चेक और गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि 2020 सत्र में पुरुष वर्ग में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अंकित कुमार को, महिला वर्ग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की लक्ष्मी कुमारी तथा दिव्यांग वर्ग में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के कुनाल मलिक ने 25 हजार रुपये का चेक और गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान निदेशक संस्थान निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम कपिल शर्मा, प्रो. पीसी तिवारी, प्रो. जयदीप गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अजय और यश सर्वश्रेष्ठ नवाचार परियोजना के पहले पुरस्कार से सम्मानित
2019 बैच के सर्वश्रेष्ठ नवाचार परियोजना का पहला पुरस्कार सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अजय जैन को डिग्री के साथ 50 हजार रुपये का चेक देकर राज्यपाल ने सम्मानित किया तथा दूसरा अवाॅर्ड सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के देव्यांश चावला को 30 हजार रुपये चेक के साथ प्रदान किया गया। 2020 बैच का सर्वश्रेष्ठ नवाचार परियोजना का पहला पुरस्कार कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के यश मित्तल को 50 हजार रुपये चेक के साथ तथा दूसरा अवाॅर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम सरंगल ने 30 हजार रुपये चेक के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हाथों हासिल किया।




शौर्य, हरकिरत और अरीना श्री श्याम सुंदर ढींगरा अवाॅर्ड से सम्मानित
2018 सत्र के ओवरऑल टॉपर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के शौर्य गौतम को श्री श्याम सुंदर ढींगरा अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। 2019 सत्र के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से हरकिरत सिंह तथा 2019 सत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की अरीना को श्री श्याम सुंदर ढींगरा अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के 19वें दीक्षांत समारोह में छात्रा अंकिता सिंह  को डिग्री प्रद

कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के 19वें दीक्षांत समारोह में छात्रा अंकिता सिंह  को डिग्री प्रद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed