फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nishan flag march made atmosphere spiritual, echoed cheers

Kurukshetra News: निशान ध्वज यात्रा से माहौल बना आध्यात्मिक, गूंजे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nishan flag march made atmosphere spiritual, echoed cheers

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा वीरवार को भव्य निशान-ध्वजायात्रा और मंदिर विस्तार हेतु भूमि पूजन आयोजित किया गया। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य निशान एवं ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बतौर मुख्यातिथि झंडी देकर रवाना किया। उद्योगपति अंकुश गुप्ता व अभिषेक गुप्ता ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम रथ पर ज्योति प्रज्वलित की। नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया।
भव्य निशान यात्रा से पूर्व सुबह मंदिर परिसर के साथ ली गई 212 वर्ग गज भूमि का पूजन किया गया, जिसमें मंदिर विस्तार हेतु भंडारगृह व सत्संग हॉल का निर्माण किया जाएगा। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव की शृंखला में ही बुधवार सायं मंदिर परिसर में 501 महिलाओं ने श्याम नाम की मेंहदी रचाई। वहीं, युवाओं ने श्याम जी के टैटू बनवाए जबकि एक हजार 111 श्याम भक्तों ने हाथों में उठाए श्याम चिन्ह उठाए रखे।
विज्ञापन




केक काटकर मनाया श्याम जन्मोत्सव, झूमे भक्त
श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और महासचिव रमेश शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात्रि तक श्याम संकीर्तन किया गया, जिसमें गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाए अर्धरात्रि को केक काटकर श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। वीरवार सुबह हवन आयोजित किया गया। जिसमें प्रधान सुभाष सुखीजा, उपाध्यक्ष अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष चोपड़ा व राजेश मौदगिल, एलडी कंबोज, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, सुरेंद्र काठपाल, अशोक शर्मा, हेमंत यादव, राकेश चौहान, अशोक अरोड़ा, लवकेश शर्मा, विजय गुलाटी, डाॅ.प्रवीण शर्मा और अनिरुद्ध आदि पदाधिकारियों ने हवन में आहुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जयकारों से गूंजी धर्मनगरी, जगह-जगह स्वागत
भव्य निशान यात्रा में शामिल श्याम रथ पर श्याम जी का भव्य स्वरूप स्थापित किया गया। रथ के साथ साथ अलग-अलग बैंड एवं ढोल नगाड़ों की पार्टियां भजन कीर्तन करते चली और कतारबद्ध श्याम भक्तों ने खाटू श्याम जी के गगनभेदी जयकारे लगाए। जगह जगह शहर के चौक चौराहों पर शहरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। निशान यात्रा के पश्चात आरती हुई और विशाल भंडारा दिया गया। शोभायात्रा में ललित अत्री, विजय नरूला, प्रदीप झांब, फतेहचंद गांधी, वीरेंद्र गोस्वामी, हिमांशु मल्होत्रा, बॉबी अरोड़ा, डाॅ.राजकुमार, डाॅ. शक्ति कुमार, कृष्ण गोपाल बाली, गगनदीप आशु, सुनील बंसल और सुमित गर्ग सहित बड़ी संख्या में सेवादारों ने व्यवस्था संभाली।




शनिवार, 25 नवंबर को होगा विशाल श्याम जागरण
मंदिर परिसर श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशाल श्री श्याम जागरण 25 नवंबर को सायं 6:30 से अर्धरात्रि तक चलेगा। कार्यक्रम में सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि, समाजसेविका तनुजा अति विशिष्ट अतिथि, भाजपा नेता विशाल सिंगला विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि थानेसर विधायक सुभाष सुधा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। श्याम भक्त सतीश गुप्ता, अंकुश गुप्ता और अभिषेक गुप्ता श्री श्याम ज्योत प्रज्वलित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed