फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nisha Rani from ward seven and Sudhir Chugh from ward 32 are set to become councillors unopposed

Kurukshetra News: वार्ड सात से निशा रानी व व 32 से सुधीर चुघ निर्विरोध पार्षद बनने तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nisha Rani from ward seven and Sudhir Chugh from ward 32 are set to become councillors unopposed
कुरुक्षेत्र। शहर के वार्ड नंबर सात व 32 में पार्षदों का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। दूसरे प्रत्याशियों द्वारा सर्वसम्मति के चलते नामांकन वापस लेने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं, जिसके चलते इनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने पार्षद पद के लिए इन वार्डों में चुनाव न करवाने का निर्णय लिया है। अब पार्षद पद के लिए 30 वार्डों में ही चुनाव होगा। पहले इन दोनों वार्डों में भी चुनाव के लिए सात बूथ बनाए गए थे। पहले 108 की बजाए 101 बूथों पर ही चुनाव कराया जाएगा। हालांकि उक्त दोनों वार्ड के पार्षदों का भी अधिकारिक एलान प्रक्रिया के तहत ही किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड सात से निशा रानी मैदान में हैं, जो भाजपा की प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन भरा था लेकिन नाम वापसी के चलते अब वे अकेली ही मैदान में हैं। वह पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी सुधीर चुघ भी अकेले ही मैदान में हैं। यहां नामांकन भरने वाले अन्य प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में उनका भी निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर उनके पार्षद बनने की घोषणा नहीं की गई है। सुधीर चुघ ने कांग्रेसी तौर पर पिछला चुनाव वार्ड 31 से लड़ा था और वे 62 वोटों से हार गए थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे सुधीर पिछले दिनों ही भाजपा में आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व आत्मप्रकाश चुघ भी तीन बार पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने भी माना कि अभी उनके निर्विरोध चुने जाने की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद चुनावों के लिए बीयू व सीयू का हुआ रेंडमाइजेशन
कुरुक्षेत्र/ इस्माईलाबाद। नगर परिषद थानेसर के आम चुनाव में चेयर पर्सन व पार्षदों तथा इस्माईलाबाद में प्रधान पद के उप चुनाव को लेकर बीयू और सीयू मशीनों का रेंडमाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह रेंडमाइजेशन का कार्य नगर निकाय चुनावों के सामान्य आब्जर्वर प्रदीप कुमार की देखरेख में किया गया।
उपायुक्त नेहा सिंह ने शुक्रवार को रेंडमाइजेशन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। इससे पहले नगर निकाय के चुनावों के सामान्य आब्जर्वर प्रदीप कुमार व पुलिस आब्जर्वर आईपीएस भारती डबास, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर परिषद थानेसर के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीएमसी सतेंद्र सिवाच, इस्माईलाबाद उप चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल विरेंद्र चौधरी, एसडीएम थानेसर अमन कुमार, नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और चेयरमैन व प्रधान पद तथा पार्षद पद के प्रत्याशियों के समक्ष नगर निकाय चुनावों के लिए बूथों के अनुसार बीयू और सीयू ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया और सभी की सहमति से अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर में सात वार्ड और 32 वार्ड में सर्व सम्मति बनी है, इसलिए इन दोनों वार्डों के सात बूथों पर मतदान नहीं होगा। इसलिए 30 वार्डों के 101 बूथों पर चुनाव होगा। इन बूथों पर 121 ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया है, इसी तरह नगर परिषद थानेसर के चेयरपर्सन पद के लिए 32 वार्डों के 108 बूथों के लिए ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया है। इन बूथों पर 130 मशीनों जिनमें 22 मशीनें रिजर्व में है, इन मशीनों का भी रेंडमाइजेशन किया गया है और बूथ के अनुसार मशीन आबंटित कर दी गई है। इसी तरह इस्माइलाबाद में 13 बूथों के लिए ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed