{"_id":"64f795a02a1d6e022c0151f4","slug":"nine-people-of-a-family-including-four-children-were-injured-when-their-car-fell-into-a-drain-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-4409-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ड्रेन में कार गिरने से चार बच्चों सहित एक परिवार के नौ लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ड्रेन में कार गिरने से चार बच्चों सहित एक परिवार के नौ लोग जख्मी
विज्ञापन
पिहोवा। ड्रेन में गिरी कार को बाहर निकालती क्रेन।
पिहोवा। अंबाला रोड पर बेकाबू होकर एक कार सरस्वती ड्रेन में गिर गई। इस हादसे में चार बच्चों समेत एक ही परिवार के नौ लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से उनको ड्रेन से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार लाडवा के रहने वाले ईश्वर सिंह अपने परिवार के साथ बेटी की ससुराल पटियाला में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी के बाद परिवार देर रात ही लाडवा अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कार चला रहा आकाश रास्ता भटककर ड्रेन के कंडम घोषित पुल की ओर आ गया और मिट्टी के ढेर से कार उछलकर ड्रेन में जा गिरी। सुबह क्रेन की मदद से कार को ड्रेन से निकाला गया।
इत्तेफाकिया रपट दर्ज
जांच अधिकारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि इस हादसे में आकाश, ईश्वर, अंजू, दीपा, रिंकू और बच्चे खुशी, अमन, काव्य व कार्तिक को चोट आई है। पुलिस ने बयान के आधार इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली है।