फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine including three minors named on charges of molesting a girl

Kurukshetra News: बच्ची से छेड़खानी के आरोप में तीन नाबालिग समेत नौ नामजद

Tue, 12 Nov 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Nine including three minors named on charges of molesting a girl
कुरुक्षेत्र। पड़ोस की नौ साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत नौ लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना से तंग आकर बच्ची के पिता ने उसका स्कूल जाना भी बंद करा दिया। उधर, शिकायतकर्ता के अनुसार इस रंजिश में पड़ोसियों ने उसके खिलाफ महिला से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। शिकायतकर्ता ने इस मुकदमे को झूठा होने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर उसकी बेटी से छेड़खानी के आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में निकटवर्ती गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि करीब सात साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से वह अपने 10 व 12 साल के बेटे और नौ वर्षीय बेटी का पालन पोषण कर रहा है। उसके पड़ोसी उसकी बेटी को परेशान करते हैं। आरोपी उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते हैं। इस कारण उसकी बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। इस संबंध में लाडवा पुलिस ने 25 अक्तूबर को नौ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपियों ने क्रॉस मामला बनवाने के लिए उसके खिलाफ भी महिला से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए डीएसपी, एसपी और यहां तक सीएम तक को गुहार लगा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

थाना लाडवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बच्ची से छेड़खानी के आरोप में तीन नाबालिग समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज है। शिकायतकर्ता के खिलाफ भी दूसरे पक्ष ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed