फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine Bal Brahmacharini Kumaris dedicated their lives to Lord Shiva

नौ बाल ब्रह्मचारिणी कुमारियों ने भगवान शिव को समर्पित किया जीवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Nine Bal Brahmacharini Kumaris dedicated their lives to Lord Shiva
कुरुक्षेत्र। मंचासीन अतिथिगण व संकल्प लेती बाल ब्रह्मचारिणी। - फोटो : Kurukshetra
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र संस्थान के विश्व शांति धाम में सोमवार को प्रभु समर्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नौ बाल ब्रह्मचारिणी कुमारियों बीके राधा, सुदर्शन, शिवाली, पुष्पा, रेखा, सुनीता, पुष्पलता, मधु व विद्या ने अपना जीवन विश्व कल्याणार्थ परिवार और स्वयं की इच्छा से भगवान शिव को समर्पित किया। बाल ब्रह्मचारिणी कुमारियों और उनके अभिभावकों ने भी दायां हाथ उठाकर प्रभु के प्रति अपने समर्पण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि अध्यात्मिकता की पढ़ाई के लिए पूरे विश्व में विद्यालय है मगर अध्यात्म की शिक्षा के लिए एकमात्र प्रजापिता ब्रह्माकुुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय है। विश्व में 140 से भी ज्यादा केंद्रों पर 40 हजार से भी ज्यादा समर्पित बहनें सेवा कार्य कर रही है और 10 हजार से भी ज्यादा समर्पित भाई सेवा में जुटे है। इस मौके पर माउंट आबू से आईं ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी, ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय प्रबंध कमेटी के सदस्य मोहन सिंघल, मीडिया विंग चेयरपर्सन राजयोगी बीके भ्राता आत्म प्रकाश, पंजाब जोन की निदेशिका बीके पुष्पा दीदी, राजयोगिनी बीके अनीता दीदी चंडीगढ़ ने विशेष रूप से शिरकत की। थानेसर के विधायक सुभाष सुधा भी शरीक हुए।
विज्ञापन

बॉक्स
परमात्मा के कार्य को आगे बढ़ाएंगी : सिंघल
माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मोहन सिंघल ने कहा कि ये नौ कन्याएं परमात्मा कार्य को ओर आगे बढ़ाएंगी। इन कुमारियों के माता-पिता धन्य है, जिन्होंने अपनी कन्याओं का कन्यादान किया। ये बहनें परमात्म ज्ञान रत्नों को सारे विश्व में बांटेगी। कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी बीके सरोज बहन ने बताया कि ये संकल्प भ्राता बीके लक्ष्मण भाई का था। इस अवसर पर बीके दीनदयाल, डॉ. रामकुमार शर्मा, राम अवतार, राम गोपाल, नंदगोपाल, प्रो. दीक्षित गर्ग, हरबंस सिंह ओझला, प्रो. सुरेश चंद, जयभगवान सिंगला, डॉ. प्रवीण, सुशील अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, बीके बिमला, बीके संतोष चंडीगढ़ और लाडवा, पिपली, कौल सेवा केंद्र के भाई-बहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed