फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nikshay Mitra is supporting TB patients and providing nutrition.

Kurukshetra News: टीबी रोगियों का सहारा बन रहे निक्षय मित्र, दे रहे पोषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Nikshay Mitra is supporting TB patients and providing nutrition.
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए निक्षय मित्र भी सहयोग कर रहे हैं। यह निक्षय मित्र टीबी रोगियों को गोद लेकर उनका भरण-पोषण कर रहे हैं। निक्षय मित्र की ओर से टीबी रोगियों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 441 निक्षय मित्र बनाए गए हैं। इन निक्षय मित्र में कई संस्थाओं के साथ राज्यमंत्री, विधायक, जिला परिषद, जिला सिविल सर्जन, क्षय विभाग के नोडल अधिकारी से लेकर आम नागरिक शामिल है।
विज्ञापन

अभी जिलेभर में 885 टीबी रोगियों का उपचार चल रहा है। इसमें 665 टीबी रोगियों का हाथ निक्षय मित्र ने थामा हुआ है। यह निक्षय मित्र अपनी ओर से गोद लिए प्रत्येक टीबी रोगी को प्रति माह 300 से 500 रुपये तक की पोषण सामग्री मुहैया करा रहे हैं। यह पोषण सामग्री चिकित्सक की सलाह पर शामिल की गई है ताकि इसके सेवन से रोगी की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा हो। बता दें टीबी के रोगी का उपचार छह माह से एक साल तक चलता है। रोगी की सहमति मिलने पर ही उनको गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
विज्ञापन

उधर, सरकार की ओर से भी टीबी रोगी को निक्षय पोषण योजना के तहत सहायता राशि दी जाती है। सरकार प्रत्येक टीबी रोगी को प्रति माह 500 रुपये की सहायता राशि देती है। यह राशि उसे उपचार चलने तक प्रदान की जाती है। गत वर्ष सरकार की ओर से 50.24 लाख रुपये की सहायता राशि रोगियाें को दी गई थी। साल 2020 से 2023 तक विभाग टीबी रोगियों को दो करोड़ छह लाख 47500 रुपये की सहायता राशि खर्च चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हाेंने थामा टीबी रोगियों का हाथ
- शुभकर्मण ट्रस्ट ने 400 टीबी रोगियों को गोद लिया
- जिला परिषद वार्ड सात के सदस्य जसबीर पंजेटा ने 150
- सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने 113 रोगी
- जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने दो
- जिला क्षय रोग अधिकारी एवं उप-सिविल सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने 15
- विभाग में कार्यरत जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स कॉर्डिनेटर विजय पंजेटा ने 15
- राज्य मंत्री संदीप सिंह ने एक रोगी को गोद लिया हुआ है।



सरकार की ओर से दी गई सहायता
साल----------2020---------------2021---------------2022-------------------2023-------------2024
राशि---------44,22,500---------54.66 लाख---------57.35 लाख------------50.24 हजार-----24 हजार


टीबी के मरीजों का साल-दर साल का आंकड़ा
साल---------------------------मरीज-------------------मृत्यु
2020--------------------------1164--------------------111
2021--------------------------2011--------------------121
2022--------------------------1930--------------------098
2023--------------------------2097--------------------095
2024 (11 फरवरी तक)------0209--------------------001
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed