फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nidhi got first place in the Best of West competition.

Kurukshetra News: बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में निधि ने पाया पहला स्थान

Fri, 26 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 26 Sep 2025 01:58 AM IST
सार

पानीपत स्थित आर्य पीजी कॉलेज में एनएसएस दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ‘बेस्ट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।

विज्ञापन
Nidhi got first place in the Best of West competition.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में निधि ने पहला, विनय ने दूसरा, तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अमन,भूमिका व वंशिका ने हासिल किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार सानिया ने हासिल किया।


प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष एनएसएस की थीम युवा शक्ति: समाज सेवा की ओर रखी गई थी, जो युवाओं को समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। एनएसएस प्रभारी डॉ. मनीषा डुडेजा ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से बाहर निकलकर समाज की वास्तविकताओं से रूबरू होने का मौका भी देता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापिका आस्था गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और समाज के प्रति दायित्वबोध का विकास करना है। एनएसएस दिवस इन मूल्यों को मनाने और आगे बढ़ाने का दिन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed