फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   nia searched for terrorist

बस में बम धमाके का मामला : खुफिया तंत्र आतंकी माड्यूल की खोज में

Thu, 02 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बस में हुए बम धमाके में एनआईए की रिपोर्ट हरियाणा पुलिस को सौंपे जाने के बाद अब पुलिस और जांच एजेंसियों के नेटवर्क सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों की माने तो रिपोर्ट से साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में आंतकियों का कोई माड्यूल लंबे समय से काम कर रहा है। पानीपत ट्रेन और फिर सोनीपत डिपो की बस में धमाके किसी बड़े हमले की ट्रेनिंग के तहत हो सकते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए की रिपोर्ट मिलने के बाद यह अब इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। सूत्रों ने दावा किया है कि एनआईए की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि बम रखने वाले प्रयोग कर रहे हैं और इसे अपग्रेड करने की कोशिश की जा रही है। सूत्र की माने तो इस रिपोर्ट के बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश में किसी कोई संगठन पिछले लंबे समय से स्लीपर मोड में काम कर रहा था। जो अब सक्रिय होने लगा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह संगठन या लोग किसी आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में प्रदेश में किसी आतंकी संगठन के मॉड्यूल की मौजूदगी प्रदेश में किसी बड़ी वारदात का कारण बन सकती है। बताया जाता है कि खुफिया विभाग की टीमों के अलावा अन्य जांच एजेंसियों और मुखबीरों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ताकि ऐसे किसी संगठन या व्यक्ति की पहचान हो सके। सूत्रों के दावों पर यकीन करें तो खुफिया विभाग की एक टीम ऐसे मॉड्यूल की खोज में लगी हुई। गौरतलब है कि 26 मई को सोनीपत से चंडीगढ़ जाने वाली बस में बैटरी के जरिये बम धमाका किया गया था। इससे पहले 12 मई को पानीपत में पैसेंजर ट्रेन में इसी तरह का धमाका किया गया था। इसके बाद से ही केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक दिन पहले ही एनआई की टीम ने अपनी रिपोर्ट हरियाणा पुलिस को सौंपी थी। इधर धमाके के मामले कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। खास बात यह है कि फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी बस में धमाके पर ज्यादा खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed