{"_id":"66aec0d0768dfb7570020ca4","slug":"nhm-workers-will-surround-the-residence-of-the-minister-of-state-today-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-122082-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आज राज्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे एनएचएम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आज राज्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे एनएचएम कर्मी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना देते एनएचएम कर्मी।
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों के समर्थन में धरनारत नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मी आज रविवार को राज्यमंत्री सुभाष सुधा के आवास का घेराव करेंगे। कर्मी सुबह 10 बजे नए बस अड्डे के समीप ताज पार्क में एकत्रित होंगे और फिर यहां से रोष मार्च निकालते हुए राज्यमंत्री के आवास जाएंगे।
उधर, एलएनजेपी के आयुष केंद्र के चिकित्सकों के हड़ताल में शामिल होने से आयुष केंद्र की व्यवस्था बिगड़ने लगी है। इस केंद्र में प्रतिदिन 35 से 40 ओपीडी होती है, मगर हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया जाता है। पर्ची की लाइन में घंटों गुजारने के बाद मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कर्मी शुक्रवार को अपनी हड़ताल छह अगस्त तक बढ़ाने का एलान कर चुके हैं।
गौर हो जिले के करीब 600 एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से विभाग के मुख्य छह पोर्टल अपडेट नहीं हो रहे हैं। जिले की 32 एंबुलेंस बगैर ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के दौड़ रही हैं। स्कूल स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम समेत टीबी विभाग में सीबी नॉट टेस्ट, दवा वितरण, एनीमिया जांच, बाल विभाग और हेल्थ वेलनेस सेंटर का कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
आज करेंगे राज्य मंत्री के आवास का घेराव : पंकज
संघ के राज्य कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय ने बताया कि सभी एनएचएम कर्मी रविवार को राज्य मंत्री सुभाष सुधा के आवास पर धरना देंगे। इससे पहले सभी कर्मी नए बस अड्डे के नजदीक ताज पार्क में एकत्रित होंगे। यहां से रोष मार्च निकालते हुए राज्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने हवन-यज्ञ में पूर्णाहुतियां डालकर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की थी। अभी रोहतक में उनकी राज्य कमेटी की सरकार के नुमाइंदों से बैठक चल रही है। राज्य कमेटी के आदेश को लागू किया जाएगा, साथ ही राज्यमंत्री से उनको पक्का करने की मांग की जाएगी।