फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NHM employees stopped work for an hour in support of their demands, expressed their anger on the second day also

Kurukshetra News: एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में एक घंटा तक ठप रखा काम, दूसरे दिन भी जमकर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
NHM employees stopped work for an hour in support of their demands, expressed their anger on the second day also
कुरुक्षेत्र। रोष जताती एनएचकर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिले में एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) कर्मचारियों ने नियमितीकरण व अपनी अन्य लंबित मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। मंगलवार को सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटा काम ठप रखा तो जमकर रोष जताया। सोमवार को पट्टी व रिबन लगाकर रोष जताया था। वहीं 14 जुलाई तक मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन और भी कड़ा करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन




एनएचएम कर्मचारी संघ की प्रदेश महासचिव कुलविंद्र कौर व संघ के मंत्री डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकार पिछले पांच साल से प्रदेश में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। वर्ष 2016 में दो बार अधिकारियों द्वारा कर्मियों की मांग को पूरा करने के लिए मसौदा तैयार किया गया था, जिसे सरकार ने अनदेखा कर दिया था। वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एनएचएम कर्मचारियों के कोविड काल के दौरान किए गए कार्य को देखते हुए सातवें वेतनमान आयोग की सिफारिश लागू करने की मंजूरी दी गई थी, विभाग के अधिकारी कोई न कोई अनावश्यक आपत्ति लगाकर घोषणा को लागू नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सांकेतिक प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो एनएचएम कर्मचारी दो जुलाई को सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। आठ से 12 जुलाई तक विधायक, मंत्री, पक्ष व प्रतिपक्ष के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद भी सरकार नहीं जागती तो 14 जुलाई को बड़ी बैठक कर तुरंत प्रभाव से आंदोलन पर बैठने के लिए विवश होंगे। इस दौरान प्रवीन कुमार, प्रेम, संजय, संदीप, लोकेश, बबीता, डॉ. सविता, अनीता सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। रोष जताती एनएचकर्मी।

कुरुक्षेत्र। रोष जताती एनएचकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed