फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NHAI started the process of ring road project

Kurukshetra News: एनएचएआई ने की रिंग रोड परियोजना की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
NHAI started the process of ring road project
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में रिंग रोड व बाईपास परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए हलचल शुरू हो गई है। जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी, जिसकी डीपीआर तैयार करने के लिए सरकार की तरफ से एजेंसी हायर की जाएगी। एनएचएआई द्वारा इस एजेंंसी को हायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बातचीत की है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र व लाडवा के नागरिकों को ट्रैफिक जाम व सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए रिंग रोड और बाईपास की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। यह रिंग रोड कुरुक्षेत्र और लाडवा के लिए किसी जीवन रेखा से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ही विशेष प्रयास से इस प्रोजेक्ट के लिए तेज गति के साथ कार्रवाई की जा रही है। सरकार के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट मैनेजर अंबाला डिविजन द्वारा कुरुक्षेत्र व लाडवा शहर के लिए रिंग रोड और बाईपास प्रोजेक्ट की डीपीआर बनवाने के लिए एक एजेंसी हायर करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर हाईवे के साथ-साथ कुरुक्षेत्र बाईपास जोकि एनएच 152 पिहोवा से शुरू होगा यह एमडीआर 119 और एनएच 44 तथा एनएच 344 यमुनानगर जिले को जोड़ेगा।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से जल्द ही एजेंसी हायर कर डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। इस डीपीआर के बाद जमीन का अधिग्रहण होगा और उसके बाद रिंग रोड बाईपास बनाने की योजना को सरकार की तरफ से अमलीजामा पहना दिया जाएगा।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र और लाडवा का सारा हैवी ट्रैफिक बाहर से डायवर्ट हो जाएगा और शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed