फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New super capacitor will eliminate problem of battery in mobiles and vehicles, Anurag research gets patent

Kurukshetra: नए सुपर कैपेसिटर से मोबाइलों और वाहनों में बैटरी का झंझट होगा खत्म, अनुराग के शोध को मिला पेटेंट

Wed, 17 Jan 2024 08:43 AM IST
नवीन दलाल राजरानी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
राजरानी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 Jan 2024 08:43 AM IST
सार

एनआईटी कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रो.अनुराग गौड़ ने सुपर कैपेसिटर नाम का एक उपकरण ईजाद किया है। यह उपकरण बैटरी से सस्ता होगा, क्योंकि बैटरी में लिथियम धातु का प्रयोग होता है जो कि महंगा होता है। हाल ही में इसका पेटेंट हुआ है।

विज्ञापन
New super capacitor will eliminate problem of battery in mobiles and vehicles, Anurag research gets patent
सुपरकैपेसिटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब वाहन हो या मोबाइल बीच रास्ते में जल्द बैटरी खत्म होने का झंझट खत्म होगा। बैटरी की जगह इसमें नया उपकरण लगाया जा सकेगा, जो न केवल वाहन व मोबाइल को अधिक ताकत देगा बल्कि इसकी आयु भी सामान्य बैटरी की अपेक्षा अधिक होगी। एनआईटी कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रो.अनुराग गौड़ ने सुपर कैपेसिटर नाम का यह उपकरण ईजाद किया है, जिसके प्रयोग किए जाने के बाद सामान्य बैटरी की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। प्रो. अनुराग के इस शोध को पेटेंट भी मिल गया है, जिससे एनआईटी परिसर में भी खुशी की लहर है। वर्तमान में वह नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्रो. अनुराग के मुताबिक, सुपर कैपेसिटर एक ऐसा उपकरण है जो कि बैटरी से दो गुणा ज्यादा गति से कार्य करेगा यानी कि डबल बैटरी का काम देगा। इसकी लाइफ भी बैटरी से ज्यादा होगी। अगर बैटरी का जीवन चार से पांच साल तक है तो ये उपकरण 15 साल तक कार्य करेगा। इसका ऊर्जा एवं शक्ति घनत्व भी ज्यादा है, जिससे तीव्र गति से चार्ज करने में सहायता होती है।
विज्ञापन


यह उपकरण बैटरी से सस्ता होगा, क्योंकि बैटरी में लिथियम धातु का प्रयोग होता है जो कि महंगा होता है। जेल इलेक्ट्रोलाइट के प्रयोग से सुपर कैपेसिटर उपकरण को लचीला बनाया गया है, जिससे इसको कोई भी रूप दिया जा सकता है। प्रो. अनुराग के अनुसार, चार साल की मेहनत से इस कार्य को पूरा किया गया है और हाल ही में इसका पेटेंट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी और सुधार के साथ बाजार में उतारने की तैयारी
प्रो. अनुराग गौर ने बताया कि सुपर कैपेसिटर उपकरण में ऊर्जा की स्टोरेज इलेक्ट्रो स्टैटिक्स और इलेक्ट्रोकेमिकल के माध्यम से की जाती है, जिस कारण इसकी लाइफ सामान्य बैटरी से अधिक होती है। उन्होंने बताया कि इसमें और सुधार के साथ जल्द बाजार में उतारा जाएगा। करीब एक साल बाद लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed