फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New schemes will soon be implemented for destitute cattle: Sandeep Singh

बेसहारा गोवंश के लिए जल्द लागू होगी नई योजनाएं : संदीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
New schemes will soon be implemented for destitute cattle: Sandeep Singh
पिहोवा। गांव बाखली गौशाला में गायों को चारा ​खिलाते राज्य मंत्री संदीप सिंह।
पिहोवा। बेसहारा गोवंश को आश्रय देने की योजना के साथ-साथ सरकार सड़कों को भी पशुओं से मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया जाएगा। उक्त विचार राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बाखली गांव में स्थित गोशाला में हवन यज्ञ के दौरान पूजा में हिस्सा लेते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही बड़ी योजना लाने जा रही है। जिसके तहत धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर गोशालाओं का संचालन सुदृढ़ किया जाएगा ताकि सड़कों से बेसहारा गोवंश को इन गोशालाओं में शिफ्ट किया जा सके। बेसहारा गोवंश के लिए सरकार पंचायत की शामलात की जमीन पर गौ वन भी बनाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही पंचायतों की जमीन पर भी गोशालाएं बनाने के लिए लंबी अवधि की लीज पर सस्ते रेट पर जमीन भी सरकार देगी। साथ ही गोशालाओं में चिकित्सा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जेपी मेहला, राजेंद्र बाखली, सरपंच बलजीत बाखली, सुखबीर कलसा, संदीप मोर स्योंसर, विकल चौबे सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed