फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New Saran will be built in Gurudwara Sri Panjokhara Sahib, committee head laid the foundation stone

Kurukshetra News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में बनाई जाएगी नई सरां, कमेटी प्रधान ने रखा नींव पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
New Saran will be built in Gurudwara Sri Panjokhara Sahib, committee head laid the foundation stone
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं अंबाला में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा नई सरां बनाई जाएगी। इस सरां का नींव पत्थर बुधवार को कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, बाबा जगतार सिंह तरणतारण वाले, बाबा गुरमीत सिंह शाहाबाद वाले, धर्म प्रचार विंग के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, कार्यकारिणी समिति मैंबर टीपी सिंह, पूर्व महासचिव गुरविंदर सिंह धमीजा ने रखा। सभी ने मिल कर गुरु चरणों में अरदास की और फिर सरां के लिए टप्पा लगाया।
विज्ञापन

जत्थेदार असंध ने कहा कि यह सरां 50 कमरों की होगी। इसमें 10 हाल भी बनाए जाएंगे। इसके निर्माण के बाद संगत को यहां गुरुद्वारा साहिब में रात्रि विश्राम में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य की सेवा बाबा जगतार सिंह जी तरणतारन वाले, बाबा गुरमीत सिंह शाहाबाद वाले करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान में जितने भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार गुरुद्वारा साहिबान में नई परियोजनाएं भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग से गुरु घर के सभी कार्यों को धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा। इसके उपरांत जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध अपनी टीम के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर पहुंचे। यहां उन्होंने पुस्तकालय और कर्मचारियों के रिहायशी कमरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा मंजी साहिब में एक कम्युनिटी हॉल व कार्यालय के भवन निर्माण का भी नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए यहां रिहायशी कमरों का निर्माण किया जाएगा। धर्म प्रचार विंग के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा कमेटी कर्मचारियों के हित में जरुरी कदम उठा रही है। जहां प्रदेश भर में धर्म प्रचार ही लहर को प्रचंड किया जाएगा। प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर में लाइब्रेरी व कार्यालय निर्माण की सेवा बाबा बचन सिंह दिल्ली वाले व बाबा महिंदर सिंह पिहोवा वाले करेंगे। तत्पश्चात हरियाणा कमेटी के पदाधिकारी गुरुद्वारा बादशाही बाग पहुंचे। यहां पहुंच कर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने अपनी टीम के साथ मिलकर लंगर हाल, दीवान हाल व कर्मचारियों के रिहायशी कमरों का नींव पत्थर रखा। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य बाबा गुरमीत सिंह कार सेवा वाले करेंगे, वहीं प्रधान श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन शाहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भवन का अवलोकन करने के बाद कहा कि जल्द ही यहां हरियाणा कमेटी द्वारा 100 कमरों की सरां बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed