फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New jail to be built in Kurukshetra, looking for 60 acres of land

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बनेगी नई जेल, 60 एकड़ जमीन की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
New jail to be built in Kurukshetra, looking for 60 acres of land
कुरुक्षेत्र। जिले में करीब 60 एकड़ एरिया में नई जेल बनाई जाएगी, जिसके लिए विभाग ने अनुमति दे दी है। वहीं, प्रशासनिक तौर पर जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। नई जेल में 1500 से ज्यादा बंदी व कैदी रखे जा सकेंगे, जिसके बाद दूसरे जिलों की जेल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह जेल शहर के आसपास ही बनाई जानी तय है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पहले करनाल जिले का ही हिस्सा रहा है, यहां पर उसी दौरान सब जेल बनाई गई थी। हालांकि 23 जनवरी 1973 को जिला बना तो जनसंख्या के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी बढ़ीं, लेकिन जेल का आज तक विस्तार नहीं हो पाया। यही कारण रहा कि 446 की क्षमता वाली आठ एकड़ दो कनाल एरिया में बनी इस जेल में वर्तमान में भी 750 से ज्यादा बंदी व कैदी रखे हैं, जबकि कई वर्षों तक यमुनानगर, करनाल व अंबाला की जेल पर निर्भर रहना पड़ा तो इससे न केवल कैदियों को अदालत में लाने-ले जाने के चलते सुरक्षा की दिक्कत रहने लगी वहीं, विभाग पर आर्थिक बोझ भी पड़ने लगा। ऐसे में यहां क्षमता से ज्यादा कैदी रखे जाने लगे तो नई जेल की जरूरत महसूस होने लगी। ऐसे में स्थानीय जेल प्रशासन की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को विभाग ने अनुमति दे दी है, जिसके चलते जेल प्रशासन की ओर से जिला उपायुक्त को भी पत्र लिखकर करीब 10 एकड़ जमीन की तलाश किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


तीन नए ब्लॉक बनाए जाएंगे
नई जेल बनने से पहले तक वर्तमान में बंदियों व कैदियों को रखने में ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए जेल परिसर में ही तीन नए ब्लॉक बनाए जाने को विभाग ने मंजूर कर लिए हैं। ये ब्लॉक पुलिस हाउसिंग कारर्पोरेशन की ओर से बनाए जाएंगे। ये ब्लॉक बनने से जेल में करीब 850 तक बंदी व कैदी रखे जाने की क्षमता बढ़ पाएगी। वहीं, जेल बनने के बाद पहली बार इसका कायाकल्प भी किया गया है। रंग-रोगन से लेकर हर प्रकार की मरम्मत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


750 से ज्यादा बंदी और कैदी
जिला जेल में वर्तमान में 750 से ज्यादा बंदी व कैदी रखे गए हैं, जिनमें 45 महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं के साथ तीन बच्चे भी हैं। जेल पर नए बंदी व कैदी रखे जाने को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में करीब 1500 तक बंदी व कैदी रखे जाने की क्षमता वाली जेल की जरूरत है।



जमीन की तलाश जारी : सोमनाथ
जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत का कहना है कि नई जेल बनाने के प्रपोजल को विभाग ने मंजूर कर लिया है, जिसके बाद जिला उपायुक्त को भी पत्र लिखा गया है। नई जेल के लिए 50 से 60 एकड़ जमीन की जरूरत होगी, जिसकी तलाश की जा रही है। शहर से करीब आठ किलोमीटर एरिया में ही यह जमीन तलाश किए जाने के प्रयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed