फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New government Ayurvedic dispensaries will be built in Ajarana Kalan, Kalsa and Mohri.

Kurukshetra News: अजराना कलां, कलसा व मोहड़ी में बनेंगे नए सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
New government Ayurvedic dispensaries will be built in Ajarana Kalan, Kalsa and Mohri.
कुरुक्षेत्र। लगभग एक करोड़ 78 लाख चार हजार रुपये की लागत से तीन नए सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय का निर्माण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आयुष स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच में सुधार करना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि जिले के तीन औषधालयों सहित प्रदेश के 26 सरकारी आयुर्वेदिक औषधालयों के निर्माण के लिए लागत अनुमान प्रदेश के विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त हो चुके हैं। इनमें जिले में अजराना कलां में 59.15 लाख रुपये, कलसा में 59.74 लाख रुपये और मोहड़ी में 59.15 लाख रुपये की लागत से औषधालय का निर्माण किया जाएगा। ये नए औषधालय विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे का विस्तार करेंगे और जिला व प्रदेश के आयुष बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेंगे। इस परियोजना को संबंधित एजेंसियों के समन्वय से पंचायती राज विभाग के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed