{"_id":"696d463587689a1d8209aa4c","slug":"new-education-policy-brings-about-a-major-change-preparations-to-strengthen-the-education-infrastructure-in-haryana-mahipal-dhanda-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-148751-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति से बड़ा बदलाव, हरियाणा में शिक्षा ढांचे को मजबूत बनाने की तैयारी : महिपाल ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति से बड़ा बदलाव, हरियाणा में शिक्षा ढांचे को मजबूत बनाने की तैयारी : महिपाल ढांडा
विज्ञापन
शाहाबाद। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, भाजपा नेता सुभाष कलसा
- फोटो : katra news
शाहाबाद। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शाहाबाद के विश्राम गृह में ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों रबजोत, अखिल और राघव को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले समय में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक, सकारात्मक और दूरगामी बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार उन स्कूलों में अध्यापकों की कमी को शीघ्र दूर करेगी, जहां अभी स्टाफ कम है। साथ ही स्कूली छात्रों को बिजनेस मॉड्यूल से जोड़ने की पहल की जा रही है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल भी सीख सकें और बेहतर आजीविका के अवसर प्राप्त कर सकें।
इस मौके पर प्रशिक्षक सागर वर्मा, राजू वर्मा, ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, पार्षद ईशु सचदेवा और अंकुर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्षद ईशु सचदेवा ने खिलाड़ी अखिल को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उसकी यात्रा व प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित की। अखिल ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन दर्ज हुए हैं। इस मौके पर सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह भोला, निर्मल विर्क, अंकुर सैनी, एडवोकेट मनदीप रावा, मान सिंह देसवाल, संजीव कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंजाब विधानसभा चुनावों पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले या गठबंधन में चुनाव लड़ेगी, इसका निर्णय भाजपा हाईकमान करेगा। साथ ही उन्होंने पंजाब की आप सरकार की ओर से मीडिया पर की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।