फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New campus of Shri Krishna Ayush University will be constructed soon: Nayab Saini

श्रीकृष्ण आयुष विवि के नए परिसर का जल्द होगा निर्माण : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
New campus of Shri Krishna Ayush University will be constructed soon: Nayab Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के गांव फतुहुपुर में नए परिसर से संबंधित प्रस्ताव पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा, ताकि विश्वविद्यालय के विकास को और अधिक गति मिल सके। इस पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। यह भरोसा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया। उन्होंने बीएएमएस विद्यार्थियों की लंबित इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे, इससे पहले विश्वविद्यालय में नौ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया तथा लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास किया तो वहीं पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने पीएचडी शोध कार्यों को शोधगंगा पर अपलोड किया। पंचकर्म विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला की पुस्तक आयुर्वेदा एंड स्जोग्रेन सिंड्रोम, डॉ. वंदना कुमारी की पुस्तक ओएससीई रोग निदान एवं विकृति विज्ञान और विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

योग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शीलत सिंगला ने योगाभ्यास कराया। विश्वविद्यालय के कुलगीत धर्मक्षेत्रे वेददाता व्यास शत-शत वंदनम्। कुरुक्षेत्र सुलभ आयुष ज्ञान शत-शत वंदनम् का भी औपचारिक विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। वहीं आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले महिला छात्रावास से छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही वह भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश देकर पूरी मानवता को कर्म, ज्ञान और योग का संदेश दिया था। गीता में वर्णित योगः कर्मसु कौशलम् का सिद्धांत आज भी मानव जीवन को दिशा प्रदान कर रहा है। योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय प्रदेश में आयुष शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं का एक उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभर रहा है।

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता डीडी शर्मा, धुम्मन सिंह किरमच, गुरनाम सिंह सैनी, धर्मबीर मिर्जापुर, सुभाष कलसाना, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी, आयुष विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बलदेव कुमार धीमान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव वीरेंद्र पाल सिंह, महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां से कुलपति प्रोफेसर सुदेश, नगर पालिका चेयरपर्सन माफी ढांडा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed