फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   neusence on shift mandi

सब्जी मंडी बदले जाने पर हंगामा

Sun, 07 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
neusence on shift mandi
सेक्टर-10 में शनिवार को लगने वाली सब्जी और फल मंडी को बदलकर सेक्टर-13 में लगाए जाने के विरोध में सब्जी और फल विक्रेताओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में विक्रेताओं ने विधायक सुभाष सुधा के निवास पर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विधायक ने उन्हेें समझाने के प्रयास किए, लेकिन विक्रेताओं का रोष कम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-10 में भी मंडी बंद कर दी। देर शाम तक विक्रेताओं ने मार्केेट कमेटी के अधिकारियों को मंडी न बदलने जाने से भी अवगत करवा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को पत्र देकर चेतावनी दी कि यदि उन पर मंडी का स्थान बदलने के लिए दबाव बनाया, तो वे सेक्टर-10 में लगने वाली दोनों दिनों की मंडी बंद कर देंगे। इसके साथ ही पूरे शहर में लगने वाली सब्जी मंडियों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्टर-10 में बुधवार और शनिवार को सब्जी और फल मंडी लगती है। इसे एक दिन सेक्टर-13 में लगाने की मांग यहां के लोगों ने विधायक सुभाष सुधा सेकी थी। इस पर विधायक ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को शनिवार के दिन मंडी सेक्टर-13 में लगवाने के लिए कहा था।

इसके चलते शनिवार को यह मंडी सेक्टर-13 में लगाई जानी थी। प्रवीण शर्मा, संदीप कुमार, मोहन लाल, सोनू, सुरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, जगदीश, संतोष, संत राम, भानू, प्रदीप आदि विक्रेता सुबह ही सेक्टर-10 में सामान लेकर पहुंच गए। वहां पर उन्हें बताया कि वे यहां की बजाए सेक्टर-13 में ही मंडी लगाएं।


इस पर विक्रेता भड़क गए। उन्होंने विधायक को बताया कि सेक्टर।13 में जिस स्थान पर मंडी लगवाई जा रही है, वहां कोई सुविधा नही है। लगभग तीन वर्ष पहले यहां के लोगों ने मंडी से परेशान होकर मंडी को हटवाया था। विधायक ने विक्रेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लौटकर सेक्टर-10 में मंडी स्थल पर प्रदर्शन करने लगे।

देर शाम विक्रेताओं ने मार्केट कमेटी सचिव को पत्र देकर स्पष्ट कर दिया कि वह सेक्टर-13 में मंडी नहीं लगाएंगे। इसके बाद सभी विक्रेताओं ने सेक्टर-10 की मंडी भी बंद कर दी और अपना सामान समेट ले गए।

लाखों का नुकसान हुआ
सब्जी विक्रेता प्रवीण कुमार, संदीप व मोहन लाल सहित अन्य ने बताया कि मंडी न बदले जाने के संबंध में वह संबंधित अधिकारियों को पहले ही बता चुके थे। विधायक को भी इस बारे में बताया गया था। शनिवार को मंडी न लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सेक्टर-13 से आई थी मांग : सुधा

विधायक सुभाष सुधा का कहना है कि उनके पास मंडी की मांग को लेकर सेक्टर-13 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई थी। उसके बाद उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से आग्रह किया था कि सप्ताह में एक दिन सेक्टर-13 में मंडी लगाई जाए। आज भी उन्हें समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा।


निराश लौटे खरीददार
लगभग तीन वर्षों से सेक्टर-10 में बुधवार और शनिवार को सब्जी, फल मंडी लगती है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां खरीददारी करने आए थे। मंडी बंद होने के कारण लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed