फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Negligence in complaints of Samadhan Camp, show cause notices will be issued to three officials

Kurukshetra News: समाधान शिविर की शिकायतों में लापरवाही, तीन अधिकारियों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Negligence in complaints of Samadhan Camp, show cause notices will be issued to three officials
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर तुरंत गंभीरता के साथ कार्रवाई न करने पर तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। शिकायतों को सुनना और उनका समाधान करने की जिम्मेदारी इन अधिकारियों की है। इन शिकायतों की स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद तीन अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बीडीपीओ थानेसर, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी और शाहाबाद नगर पालिका के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। समस्याओं के समाधान में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। इसके बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व चंडीगढ़ से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी. अवनित कुमार ने जिला वार समाधान शिविर की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी डीसी अपने-अपने जिले में कम से कम एक शिकायत पर फील्ड पर विजिट करें। साथ ही बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 7526 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5040 का समाधान किया जा चुका है जबकि 2036 शिकायतें आवश्यक दस्तावेजों की कमी सहित अन्य कारणों से रद्द की गई हैं। 169 शिकायतें अभी लंबित हैं जिनके शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed