{"_id":"6a36ff019b42f51cb405419b","slug":"neet-question-papers-to-arrive-under-army-supervision-over-120-security-personnel-to-handle-security-arrangements-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-156649-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सेना की निगरानी में पहुंचेंगे नीट के प्रश्नपत्र, 120 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सेना की निगरानी में पहुंचेंगे नीट के प्रश्नपत्र, 120 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को होने वाली नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा प्रश्नपत्रों को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से सेना की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 सीआरपीएफ जवानों के साथ 100 से अधिक जिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। केंद्रों के बाहर और आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
प्रशासन ने परीक्षा संचालन के लिए सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इनमें दो अधिकारी रिजर्व रखे गए हैं। उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पूरे दिन विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होगी, जबकि इससे पहले अभ्यर्थियों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 17 बसों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी अभ्यर्थियों को वापस रेलवे स्टेशन और बस अड्डे तक पहुंचाया जाएंगा।
जिले में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शांति नगर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एनआईटी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मथाना और यूआईईटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईटी में अभिभावकों के लिए भी खास व्यवस्था
इन पांच केंद्रों में एक केंद्र एनआईटी भी है, जिसमें सुबह से ही रिहर्सल की गई। वहीं गर्मी को देखते हुए अभिभावकों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। एनआईटी परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों के बैठने के लिए कमरों की व्यवस्था की गई है, इलेक्ट्रिकल विभाग के चार कमरों में अभिभावक पेपर के दौरान बैठ सकेंगे। जहां पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
17 रोडवेज बसे चलाईं जाएगी
जिला रोडवेज महाप्रबंधक सिमेंदर ने बताया कि परीक्षा के लिए विभाग की तरफ से 17 बसें चलाई जाएंगी जो, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि से अभ्यर्थियों को उनके केंद्र तक पहुंचाएंगी। विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।
सभी केंद्रों को अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
जिले के पांचों परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को उपायुक्त, सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, समेत कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही केंद्रों पर माहौल को जांचा। इस दौरान उपायुक्त ने जानकारी दी कि एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को उनको सूचित करना होगा।
फोटो स्टेट एवं साइबर कैफे संचालकों पर रहेगी खास नजर : पुलिस
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, इसके अतिरिक्त परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट एवं साइबर कैफे संचालकों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।